गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. film rrr ajay devgn and alia bhatt fees
Written By
Last Modified: शनिवार, 26 मार्च 2022 (16:26 IST)

'आरआरआर' के लिए अजय देवगन और आलिया भट्ट को मिली इतनी फीस

'आरआरआर' के लिए अजय देवगन और आलिया भट्ट को मिली इतनी फीस | film rrr ajay devgn and alia bhatt fees
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' रिलीज हो चुकी हैं। इस बिग बजट फिल्म का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। जूनियर एनटीआर और राम चरण की इस फिल्म में बॉलीवुड स्टार्स अजय देवगन और आलिया भट्ट भी अहम किरदार में हैं।

 
भले ही अजय देवगन और आलिया भट्ट का फिल्म में रोल छोटा है, लेकिन इन्हें तगड़ी फीस मिली है। खबरों के अनुसार अजय देवगन ने फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग को महज 7 दिनों के अन्दर ही पूरा किया था। वहीं आलिया फिल्म में लगभग 10 मिनट के लिए नजर आई हैं।
 
खबरों के अनुसार आलिया भट्ट को छोटे से रोल के बदले में 9 करोड़ रुपए मिले हैं। आलिया को इतनी रकम बॉलीवुड की फिल्म करने के बदले में मिलती हैं। यानी आलिया को उसी हिसाब से पेमेंट किया गया है मानो वे लीड रोल में हो। 
 
अजय देवगन को 35 करोड़ रुपए मिले हैं। अजय भी लगभग इतनी ही रकम एक फिल्म करने की लेते हैं। यानी फीस के मामले में राजामौली ने बॉलीवुड के इन एक्टर्स को निराश नहीं किया है। 
 
वहीं फिल्म में ओलिविया मॉरिस, समुथिरकानी, रे स्टीवेन्सन और एलिसन डोडी जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं। सभी ने अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल ‍जीत लिया है।
 
फिल्म 'आरआरआर' ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाते हुए वर्ल्डवाइड 223 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इस तरह से आरआरआर भारतीय सिनेमा की नंबर वन ओपनर बन गई है। यह बाहुबली 2 से भी आगे निकल गई है। यानी राजामौली खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं।
 
ये भी पढ़ें
प्राइम वीडियो ने की 'कोई लोड नहीं' की घोषणा, अपने स्टैंड-अप एक्ट से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे जसप्रीत सिंह