बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ekta kaul and sumeet vyas become parents blessed with baby boy
Written By
Last Modified: गुरुवार, 4 जून 2020 (13:28 IST)

टीवी एक्ट्रेस एकता कौल बनीं मां, बेटे को दिया जन्म

टीवी एक्ट्रेस एकता कौल बनीं मां, बेटे को दिया जन्म - ekta kaul and sumeet vyas become parents blessed with baby boy
टीवी के पॉपुलर कपल एकता कौर और सुमित व्यास के घर नन्हा मेहमान आया है। उनके यहां बेटे ने जन्म लिया है। एक्टर सुमित व्यास ने सोशल मीडिया पर फैंस को यह खुशखबरी दी है।

 
सुमित ने पोस्ट में लिखा, 'बेटे ने जन्म लिया है। हम इसे ‘वेद’ कहकर बुलाएंगे। मम्मी-डैडी बहुत अजीब बिहेव कर रहे हैं, हर मिनट बेटे को देख रहे हैं।'
 
बता दें कि एकता और सुमीत ने पिछले महीने ही प्रेग्नेंसी की खबर फैंस को दी थी। दोनों ने साल 2018 सितंबर में शादी की थी। एकता कौल ने बताया था कि सुमीत और मैं काफी खुश और एक्साइटेड हैं। हम दोनों ने लड़की/लड़के का नाम तक सोच लिया है। कोरोना वायरस की वजह से हम थोड़ी ज्यादा सावधानियां बरत रहे हैं। इस दौरान हम किसी को भी मिलने नहीं आने दे रहे हैं। 
 
एकता कौल बड़े अच्छे लगते हैं, रब से सोना इश्क, ये है आशिकी, एक रिश्ता ऐसा भी में काम कर चुकी हैं। वहीं, सुमीत टीवी सीरियल कसम से, वो हुए ना हमारे, रहना है तेरी पलकों की छांव में, चंद्रगुप्त मौर्य में नजर आ चुके हैं। 
 
ये भी पढ़ें
छोटी सी बात और रजनीगंधा जैसी बेहतरीन फिल्म बनाने वाले बासु चटर्जी का निधन