गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. कोरोना की चपेट में आईं 'टीवी क्वीन' एकता कपूर, खुद को किया क्वारंटाइन
Written By
Last Updated : सोमवार, 3 जनवरी 2022 (15:14 IST)

कोरोना की चपेट में आईं 'टीवी क्वीन' एकता कपूर, खुद को किया क्वारंटाइन

Ekta Kapoor tested corona positive | कोरोना की चपेट में आईं 'टीवी क्वीन' एकता कपूर, खुद को किया क्वारंटाइन
देश में कोरोना की तीसरी लहर दस्तक दे चुकी है। मनोरंजन जगत में भी कोरोनावायरस कहर ढा रहा है। कई सेलेब्स इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। अब इस लिस्ट में टीवी क्वीन एकता कपूर का नाम भी जुड़ गया है। एकता कपूर कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं।

 
एकता कपूर ने इसकी जानकारी फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, कोरोना के सभी दिशा-निर्देशों की पालना करने के बावजूद मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं। मुझे कोरोना के हल्के लक्षण है। 
 
उन्होंने लिखा, मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। 2-4 दिनों में मेरे संपर्क में जो भी लोग आए है, कृपया जल्द से जल्द अपने कोरोना टेस्ट करवाए और खुद को सुरक्षित कर ले।
 
बता दें कि कोरोनावायरस ने इस समय मनोरंजन जगत में कहर ढाया हुआ है। बीते दिनों करीना कपूर, अमृता अरोरा, महीप कपूर, अर्जुन कपूर, नोरा फतेही और मृणाल ठाकुर समेत कुछ और स्टार संक्रमित हो चुके हैं। हाल ही में जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी भी पॉजिटिव पाई गई हैं।
ये भी पढ़ें
शेफाली शाह ने सीरीज 'ह्यूमन' में अपने कैरेक्टर के बारे में कही यह बात