बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ekta kapoor receives industry leadership award
Written By
Last Modified: शनिवार, 27 फ़रवरी 2021 (13:27 IST)

एकता कपूर ने अपने नाम किया एक और अवॉर्ड, टीम को कहा धन्यवाद

एकता कपूर ने अपने नाम किया एक और अवॉर्ड, टीम को कहा धन्यवाद - ekta kapoor receives industry leadership award
एकता कपूर को 'कंटेंट क्वीन' के रूप में जाना जाता है, जो कई अनकन्वेंशनल कहानियां पेश करने के पीछे मुख्य महिला रही हैं। वह अपने प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी के माध्यम से कंटेंट की एक विस्तृत सरणी प्रस्तुत करती है जिसके लिए उन्हें खूब सरहाया जाता है।

 
एकता कपूर को ऑल्ट बालाजी पर दमदार कंटेंट प्रस्तुत करने के लिए एक लीडिंग पब्लिकेशन से 'इंडस्ट्री लीडरशिप अवार्ड' से सम्मानित किया गया है। इस पुरस्कार के साथ कंटेंट क्वीन की उपलब्धियों की सूची में एक ओर नाम जुड़ गया है। 
 
एकता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्रॉफी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है और लिखा, So Im overwhelmed but honestly I had a blah 2020 workwise so I guess I got this for effort n the encouraging altbalaji numbers !Thankuuuu team and above all Thank you #HITLISTOTTAWARDS for this honour!
 
एकता कपूर जो काम और प्रयास कर रही है, वह असाधारण है। यही वजह है कि उनके शो बिच्छू का खेल, कोड एम, मेंटलहुड सहित कई अन्य शो ने सफलता का स्वाद चखा है और इससे भी ज़्यादा, 2020 के टेस्टिंग टाइम के दौरान दर्शकों का मनोरंजन करना जारी रखा है। 
 
एकता कपूर हमेशा 'स्लाइस ऑफ लाइफ' के साथ कंटेंट प्रस्तुत करती है जो आज भी समाज में अधिक से अधिक चीजों का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
 
ये भी पढ़ें
'द मैरिड वुमन' की कास्ट को मिला खास निमंत्रण, रिद्धि और मोनिका डोगरा होंगी 'अवध क्वीर प्राइड परेड' में शामिल