सम्बंधित जानकारी
- क्या एंटी-नेशनल है इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा'? एआर रहमान ने दिया रिएक्शन
- मां को याद कर 'तारक मेहता' के सेट पर फूट-फूटकर रोए बाघा, असित मोदी ने बीच में रोकी शूटिंग
- '3 इडियट्स' के सीक्वल पर बड़ा अपडेट, राजकुमार हिरानी ने खोला कहानी का राज
- स्टारडम के पीक पर सादगी की मिसाल: ऋषिकेश में फुटपाथ पर चादर बिछाकर सो गए सुनील ग्रोवर, देखिए वीडियो
- एक रील के 76 लाख रुपए लेते हैं ओरी, शादी-बर्थडे पार्टी में बुलाने के इतने रुपए करते हैं चार्ज
'कॉकटेल 2' के साथ रिलीज होते ही लीक हुआ 'ईथा' का टीजर, लावणी डांसर बन छाईं श्रद्धा कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने के लिए तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ईथा' का पहला आधिकारिक टीज़र सिनेमाघरों में फिल्म 'कॉकटेल 2' के साथ रिलीज हो गया है। 'ईथा' का टीजर कुछ ही घंटों बाद ऑनलाइन लीक भी हो गया।
यह टीज़र शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' की थिएट्रिकल स्क्रीनिंग के साथ अटैच किया गया था। सुबह के शो देखने पहुंचे दर्शकों ने थिएटर से इसके वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए, जिसके बाद से ही #Eetha इंटरनेट पर टॉप ट्रेंड बना हुआ है।
Teaser of #Eetha @ShraddhaKapoor is back with bang #ShraddhaKapoor pic.twitter.com/CSS2CAAgMp
— heyitsme (@wbu_g_) June 19, 2026
इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक मिनट से अधिक लंबे इस टीज़र ने दर्शकों को हैरान कर दिया है। टीज़र की शुरुआत में श्रद्धा कपूर पारंपरिक नौवारी साड़ी पहने एक पारंपरिक मराठी लुक में नजर आ रही हैं। सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रहा है उनका 9 महीने की गर्भवती महिला वाला लुक।
टीज़र के एक बेहद भावुक और रोंगटे खड़े कर देने वाले सीक्वेंस में दिखाया गया है कि मंच पर प्रस्तुति देने के दौरान ही उनके श्रद्धा को प्रसव पीड़ा शुरू हो जाती है। इसके बाद वह पर्दे के पीछे जाती हैं, बच्चे को जन्म देती हैं, एक पत्थर से गर्भनाल काटती हैं और अपने पेट पर दोबारा साड़ी कसकर चंद मिनटों के भीतर वापस स्टेज पर नाचने के लिए उतर आती हैं। यह दृश्य कला के प्रति उनके अटूट समर्पण को दर्शाता है, जिसे देखकर नेटिजन्स श्रद्धा कपूर के अभिनय की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
टीजर में श्रद्धा का लुक और उनकी एक्टिंग इतनी खतरनाक है कि इससे देखकर फैंस हैरान है। 'ईथा' महाराष्ट्र की लोक नाट्य परंपरा की सबसे प्रभावशाली शख्सियतों में से एक, महान लावणी और तमाशा डांसर विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के वास्तविक जीवन पर आधारित है।
विठाबाई ने अपनी कला के दम पर कई पीढ़ियों के दर्शकों का मनोरंजन किया। पारंपरिक लोक कला में उनके ऐतिहासिक योगदान के लिए उन्हें 1957 और 1990 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रतिष्ठित पदकों से सम्मानित किया गया था। यह फिल्म 1940 से 1990 के बीच के उनके संघर्ष, सफलता और उनके जीवन के उतार-चढ़ाव भरे सफर को पर्दे पर जीवंत करेगी।
इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं, जो इससे पहले विक्की कौशल स्टारर 'छावा' और 'मिमी' जैसी शानदार फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। वहीं, इस प्रोजेक्ट के जरिए श्रद्धा कपूर एक बार फिर निर्माता दिनेश विजान के साथ जुड़ी हैं। फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। 'ईथा' 28 अगस्त को रक्षाबंधन के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
