शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. drugs case aryan khan released from jail
Written By
Last Modified: शनिवार, 30 अक्टूबर 2021 (11:03 IST)

जेल से रिहा हुए आर्यन खान, पिता शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रिसीव करने पहुंचे जेल

जेल से रिहा हुए आर्यन खान, पिता शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रिसीव करने पहुंचे जेल - drugs case aryan khan released from jail
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस में लगभग 26 दिन जेल में बिताने के बाद आखिरकार रिहा हो गए हैं। आर्यन खान के पिता शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रवि उन्हें रिसीव करने जेल पहुंचे थे। जेल से 28 दिन बाद आर्यन की रिहाई हुई है। 
 
 
आर्यन की रिहाई के बाद मन्नत में जश्न का माहौल है। शाहरुख का घर बीते दिन से ही लाइट से जगमगा रहा है। वहीं उनके फैंस मन्नत के बाहर जमकर आतिशबाजी कर रहे हैं। आर्यन खान का घर में स्वागत करने के लिए जबरदस्त तैयारियां की गई है।
 
बता दें कि बीते दिन आर्यन खान के बेल ऑर्डर की कॉपी समय पर आर्थर रोड जे नहीं पहुंची थी। जिसके कारण उन्हें बीती रात भी जेल में ही बिताना पड़ी थी। आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे खुद उनके बेल ऑर्डर की कॉपी लेकर सेशन कोर्ट से जेल के लिए निकले थे। लेकिन वह शाम 5:30 बजे तक जेल नहीं पहुंच पाए थे।
 
शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे कोर्ट का आदेश प्राप्त करने के लिए ऑर्थर रोड जेल का बेल बॉक्स फिर खोला गया। जिसमें आर्यन की रिहाई के कागज भी थे। जेल अधिकारियों ने आर्यन की रिहाई की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें रिहा कर ‍दिया। 
 
बता दें कि आर्यन खान को 2 अक्टूबर को एनसीबी की टीम ने हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद एनसीबी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। आर्यन पर आरोप है कि वह मुंबई से गोवा जा रही क्रूज में होने वाली ड्रग्स पार्टी का हिस्सा बनने वाले थे। आर्यन के पास से कोई ड्रग्स बरामद नहीं हुआ था।