शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. disha patani throwback hot monokini photo viral on social media
Written By
Last Modified: बुधवार, 29 अप्रैल 2020 (12:13 IST)

समंदर किनारे मोनोकिनी पहने नजर आईं दिशा पाटनी, वायरल हो रही हॉट तस्वीर

समंदर किनारे मोनोकिनी पहने नजर आईं दिशा पाटनी, वायरल हो रही हॉट तस्वीर - disha patani throwback hot monokini photo viral on social media
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपने बोल्ड तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। लॉकडाउन के दौरान वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी नई फोटोज और वीडियोज के साथ-साथ थ्रोबैक फोटोज भी शेयर कर रही हैं।

 
हाल ही में दिशा पाटनी ने अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वे मोनोकिनी पहने नजर आ रही हैं। इस कलर ब्लॉक मोनोकिनी में दिशा बेहद हॉट लग रही हैं। 

 
Photo : Instagram
व्हाइट और पिंक मोनोकिनी में दिशा का हॉट अंदाज देखने लायक है। मोनोकिनी में कटआउट डिटेलिंग है। तस्वीर को शेयर करते हुए दिशा ने कैप्शन में लिखा, 'मलंग।' इससे जाहिर हो रहा है कि उनकी यह तस्वीर फिल्म मलंग की शूटिंग के दौरान की है।
 
दिशा की इस बोल्ड तस्वीर को बहुत पसंद किया जा रहा है। फैंस कमेंट्स कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि दिशा पिछली बार फिल्म मलंग में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने आदित्य रॉय कपूर के अपोजिट काम किया था। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं। राधे इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब लॉकडाउन के चलते इसकी रिलीज डेट आगे खिसक सकती है। हालांकि अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें
इरफान खान का निधन, बॉलीवुड में छाई शोक की लहर