शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. disha patani share her hot bikini photo on social media after fir filed
Written By
Last Updated : गुरुवार, 3 जून 2021 (15:01 IST)

FIR दर्ज होने के बाद दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर ढाया कहर, हॉट बिकिनी तस्वीर की शेयर

FIR दर्ज होने के बाद दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर ढाया कहर, हॉट बिकिनी तस्वीर की शेयर - disha patani share her hot bikini photo on social media after fir filed
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ के खिलाफ हाल ही में मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। दोनों पर लॉकडाउन नियम तोड़ने का आरोप लगा है। इन सब के बीच दिशा पाटनी ने अपनी हॉट तस्वीर से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। 

 
दिशा पाटनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह पानी में मस्ती करती नजर आ रही हैं। वह बिकिनी पहने उगते सूरज के सामने पानी में अपने बालों को लहराते नजर आ रहीं हैं। 
 
तस्वीर शेयर करते हुए दिशा ये बताया कि ये उनकी पुरानी तस्वीर है। बता दें कि दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी बोल्ड अदाओं से फैंस को दिवाना बनाती रहती हैं।
 
बता दें कि हाल ही में कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में दिशा, टाइगर के खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मुंबई में दोपहर 2 बजे के बाद बिना किसी कारण से इधर-उधर घूमने पर पाबंदी है लेकिन टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी इसके बावजूद शाम को कार में घुमते नजर आए। जब उनसे घूमने का कारण पूछा गया तो वे इसका सटीक जवाब नहीं दे पाए। 
 
वहीं मुंबई पुलिस ने एक ट्वीट भी किया है, जिसमें उन्होंने टाइगर या दिशा का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनकी फिल्म का नाम लिखकर एफआईआर दर्ज करने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, वायरस से चल रहे 'वॉर' में बांद्रा की गलियों में 'मलंग' होना दो एक्टर्स को भारी पड़ गया, जिन पर सेक्शन 188, 34 IPC के तहत बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। हम मुंबई के लोगों से दरख्वास्त करते हैं कि वे बिना मतलब 'हीरोपंती' ना करें जिससे कोविड-19 के खिलाफ सुरक्षा में चूक हो सकती है।
 
दिशा पाटनी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म 'राधे' में नजर आईं हैं। दिशा अब मोहित सूरी की 'एक विलेन रिटर्न्स' में काम करती दिखाई देंगी। 
 
ये भी पढ़ें
कोरोना काल में मदद के लिए आगे आए 'केजीएफ' स्टार यश, फिल्म इंडस्ट्री के 3000 वर्कर्स को बांटेंगे करोड़ों रुपए