बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. disha patani hot photo goes viral on internet
Written By
Last Updated : शनिवार, 17 अक्टूबर 2020 (15:58 IST)

दिशा पाटनी की सेल्फी ने बढ़ाई फैंस के दिलों की धड़कन, हॉट तस्वीर वायरल

दिशा पाटनी की सेल्फी ने बढ़ाई फैंस के दिलों की धड़कन, हॉट तस्वीर वायरल - disha patani hot photo goes viral on internet
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही कुछ ही मिनटों में वायरल हो जाते हैं। एक बार फिर से दिशा पाटनी अपनी तस्वीर की वजह से सोशल मीडिया पर छा गईं है।

 
इस तस्‍वीर में दिशा पाटनी जबरदस्त अंदाज में नजर आ रही हैं। उनकी अदाएं इतनी कातिलाना हैं कि फैंस के दिल घायल हो रहे हैं। दिशा की इस तस्वीर पर कुछ ही घंटों में 17 लाख से ज्‍यादा लाइक्स आ चुके हैं। 
 
तस्वीर में दिशा पाटनी मिरर के सामने शॉर्ट्स पहनकर सेल्‍फी लेती नजर आ रही हैं। दिशा एक दम कूल नजर आ रही हैं और उनकी फिटनेस साफ नजर आ रही हैं। फैंस उनके अंदाज, उनकी फिटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
 




यह पहला मौका नहीं है जब दिशा पाटनी ने हॉट और बोल्‍ड अंदाज से इंटरनेट पर आग लगाई हो। दिशा अक्‍सर बिकिनी तस्‍वीरें शेयर करती रहती हैं और फैंस के बीच छाई रहती हैं। 
 
दिशा पाटनी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'मलंग' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू ने मुख्य भूमिका अदा की थी। दिशा पाटनी जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड' में भी दिखाई देंगी।