1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. disha patani bold look in olive green sequins backless gown photos viral

दिशा पाटनी का बोल्ड अवतार, बैकलेस गाउन में दिखाया ग्लैमरस अंदाज

Disha Patani
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने ग्रेसफुल लुक और बोल्ड फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। दिशा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में दिशा का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। 
 
हाल ही में दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्होंने सामने आते ही सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है। इन तस्वीरों में दिशा का बोल्ड अंदाज और कॉन्फिडेंस देखने लायक है।

 
दिशा पाटनी के ऑलिव ग्रीन कलर का बेहद खूबसूरत और चमकीला नेट गाउन पहना हुआ है। इस ड्रेस पर शानदार सेक्विन वर्क किया गया है, जो लाइट पड़ने पर और भी ज्यादा चमक रहा है।
 
दिशा की ड्रेस का सबसे अट्रैक्टिव पार्ट इसका 'कमर से कट-आउट' डिज़ाइन और बैकलेस होना है। यह गाउन पूरी तरह से बैकलेस है, जो दिशा के परफेक्ट टोंड फिगर और कर्क्स को बेहद खूबसूरती से फ्लॉन्ट कर रहा है। 
 
इसके साथ ही, ड्रेस में दिया गया थाई-हाई स्लिट उनके पैर को एक टोन्ड और अट्रैक्टिव लुक दे रहा है। दिशा एक सॉलिड ब्लू बैकग्राउंड के सामने खड़े होकर अपनी पूरी ड्रेस और स्ट्रेपी हील्स को शोकेस कर रही हैं। 

 
इस लुक को कम्प्लीट करने के लिए दिशा ने अपने बालों को विंटेज वेवी लुक दिया है, जो 90 के दशक के रेट्रो एरा की याद दिलाता है। उन्होंने अपने मेकअप को न्यूड और लिपस्टिक को थोड़ा डार्क ब्राउन शेड में रखा है। हाथों में मैचिंग ब्रेसलेट्स और पैरों में स्ट्रैपी हील्स उनके इस लुक में चार चांद लगा रहे हैं।
 
दिशा पाटनी का यह लुक उन लोगों के लिए बेहतरीन इंस्पिरेशन है जो किसी कॉकटेल पार्टी या नाइट इवेंट में बोल्ड और क्लासिक दिखना चाहते हैं। दिशा ने साबित कर दिया है कि बोल्डनेस को एलिगेंस के साथ कैसे कैरी किया जाता है।
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'गवर्नर' में RBI गवर्नर बने मनोज बाजपेयी, बताया भारत के सबसे बड़े आर्थिक संकट का सच