गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. dimple kapadia mother betty kapadia dies
Written By
Last Modified: रविवार, 1 दिसंबर 2019 (10:23 IST)

डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी कपाड़िया का निधन

डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी कपाड़िया का निधन - dimple kapadia mother betty kapadia dies
मुंबई। अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी कपाड़िया का रविवार सुबह करीब 4 बजे निधन हो गया। वे 80 साल की थी।
 
बेट्टी कपाड़ियां काफी समय से बीमार थीं और इसके चलते ही उन्हें मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डिंपल ने भी पिछले दिनों सोशल मीडिया पर अपनी मां की बीमारी के बारे में बताया था।
 
नानी बेट्टी कपाड़िया की मौत के बाद ट्व‍िंकल और अक्षय के अलावा करण और बाकी फैमिली मेंबर्स उनके अंतिम दर्शन के लिए अस्पताल पहुंचें।
 
कुछ दिनों पहले बेट्टी का 80वां बर्थडे मनाया गया था। ट्विंकल खन्ना ने नानी के जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
ये भी पढ़ें
परिणीति चोपड़ा की 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की रिलीज डेट आई सामने, सुशांत सिंह की 'दिल बेचारा' से लेगी टक्कर