1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. diljit dosanjh aura india tour 2026 7 cities concert schedule dates venues tickets

दिलजीत दोसांझ ने किया 'ऑरा इंडिया टूर 2026' का ऐलान, इन 7 शहरों में करेंगे लाइव परफॉर्म

Diljit Dosanjh Aura India Tour 2026
पंजाबी संगीत और सिनेमा के ग्लोबल आइकॉन दिलजीत दोसांझ एक बार फिर पूरे भारत में अपनी गायकी और जबरदस्त वाइब्स का जादू चलाने के लिए तैयार हैं। यूनाइटेड किंगडम के ऐतिहासिक वेम्बली स्टेडियम में अपनी ऐतिहासिक परफॉरमेंस से तहलका मचाने के बाद, सिंगर ने भारत के सबसे बड़े स्टेडियम में परफॉर्म करने की इच्छा जाहिर की थी। 
 
अब फैंस का यह इंतजार खत्म हो गया है। दिलजीत दोसांझ ने आधिकारिक तौर पर अपने नए 'ऑरा इंडिया टूर 2026' का ऐलान कर दिया है। इस बार दिलजीत सिर्फ एक-दो शहरों में नहीं, बल्कि देश के 7 प्रमुख शहरों में लाइव कॉन्सर्ट करेंगे। भारत के प्रति अपना प्यार जताते हुए दिलजीत ने कहा कि अपने वतन में अपने ही लोगों के सामने परफॉर्म करने की बात ही कुछ और होती है।
 

देश के 7 बड़े शहरों में गूंजेगा 'ऑरा'

दिलजीत दोसांझ का यह संगीतमय सफर 1 नवंबर 2026 से राजधानी दिल्ली से शुरू होगा और दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान वह उत्तर से लेकर दक्षिण और पश्चिम भारत तक के फैंस से रूबरू होंगे।
 

ऑरा इंडिया टूर 2026 का पूरा शेड्यूल और वेन्यू

  1. दिल्ली-NCR: 1 नवंबर 2026 — जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (JLN Stadium)
  2. इंदौर: 15 नवंबर 2026 — C21 एस्टेट
  3. अहमदाबाद: 21 नवंबर 2026 — नरेंद्र मोदी स्टेडियम (टूर का सबसे बड़ा शो)
  4. मुंबई: 27 नवंबर 2026 — महालक्ष्मी रेसकोर्स
  5. बेंगलुरु: 29 नवंबर 2026 — NICE ग्राउंड्स
  6. लखनऊ: 5 दिसंबर 2026 — 19वां नेशनल जंबूरी ग्राउंड
  7. चंडीगढ़: दिसंबर (तारीख और वेन्यू की आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी)
 

टिकट बुकिंग और प्री-सेल की जानकारी

दिलजीत के कॉन्सर्ट्स की टिकटों की मांग हमेशा से ही बहुत ज्यादा रहती है। अगर आप भी उनके गानों पर झूमने का प्लान बना रहे हैं, तो टिकट बुकिंग से जुड़ी ये तारीखें ध्यान में रखें। बुकिंग प्लेटफॉर्म: टिकटें केवल आधिकारिक ऑनलाइन टिकटिंग पार्टनर BookMyShow पर उपलब्ध होंगी। चुनिंदा कार्डधारकों और प्रीमियम मेंबर्स के लिए प्री-सेल 6 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगी। आम जनता के लिए टिकटों की बिक्री 9 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:00 बजे से लाइव होगी।
 

फैंस के शहर पहुंचने की बारी अब मेरी है

अपने अपकमिंग टूर को लेकर दिलजीत काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। उन्होंने मीडिया और फैंस के साथ अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "देश के अलग-अलग कोनों में घूमना और अपने फैंस से मिलना मेरे लिए हमेशा से बेहद खास रहा है। भारत में मिलने वाले प्यार और एनर्जी का कोई मुकाबला नहीं है। फैंस ने हमेशा मुझे बेशुमार प्यार दिया है और अब मेरी बारी है कि मैं खुद उनके शहर जाकर इस प्यार का शुक्रिया अदा करूं।"
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ मिला इतने लाख प्राइज मनी