शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. dilip kumar health update actor admitted to hinduja hospital
Written By
Last Modified: रविवार, 6 जून 2021 (14:33 IST)

सायरा बानो ने बताया कैसी है दिलीप कुमार की तबीयत? बोलीं- दुआ कीजिए और सुरक्षित रहिए

सायरा बानो ने बताया कैसी है दिलीप कुमार की तबीयत? बोलीं- दुआ कीजिए और सुरक्षित रहिए - dilip kumar health update actor admitted to hinduja hospital
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को 6 जून की सुबह मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि अभिनेता को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

 
दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने अभिनेता की हेल्थ अपडेट फैंस को दी है। सायरा बानो ने बताया कि दिलीप साहब को रुटीन चेकअप के लिए नॉन कोविड पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें पिछले कई दिनों से सांस लेने में तकलीफ थी।
 
उन्होंने बताया कि अस्पताल में डॉ. नितिन गोखले की टीम उनकी देखभाल कर रही है। सायरा बानो ने लोगों से अपील की है कि कृपया साहब के लिए दुआएं करते रहिए और आप भी सुरक्षित रहिए। 
 
पिछले महीने भी दिलीप कुमार को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त भी सायरा बानो ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी कर कहा था कि वे रुटीन चैकअप के लिए अस्पताल में एडमिट हुए थे। सभी चैकअप के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।
 
बता दें कि सायरा बानो दिलीप कुमार का खास ख्याल रखती हैं। वह दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी फैंस को देती रहती हैं। 
 
दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद यूसुफ खान है। अपनी अदाकारी के लिए उन्हें 8 बार बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुका है। दिलीप कुमार को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। 2015 में उन्हें देश पद्म भूषण भी दिया था।
 
ये भी पढ़ें
डॉक्टरों पर हो रहे हमलों पर वरुण धवन ने जताई चिंता, बोले- हमारे लिए भगवान की तरह हैं...