दीपिका पादुकोण से नरगिस फाखरी तक: इन एक्ट्रेसेस ने अपने धमाकेदार डेब्यू से बॉलीवुड में मचाया तहलका
ग्लैमर और बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखना हर नए कलाकार के लिए आसान नहीं होता, लेकिन कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी रही हैं जिन्होंने अपने डेब्यू से ही इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बना ली। इन सितारों ने पहली ही फिल्म से दर्शकों का दिल जीत लिया और बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया।
दबंग की सोनाक्षी सिन्हा के दमदार रज्जो किरदार से लेकर रॉकस्टार की नरगिस फाखरी की सादगी और स्क्रीन प्रेजेंस तक, इन अभिनेत्रियों ने अपने करियर की शुरुआत में ही खुद को साबित कर दिया।
अनुष्का शर्मा – रब ने बना दी जोड़ी
अनुष्का शर्मा ने शाहरुख खान के साथ रब ने बना दी जोड़ी से धमाकेदार डेब्यू किया। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और लगभग 151.60 करोड़ रुपए की कमाई की। इस फिल्म ने अनुष्का को रातों-रात स्टार बना दिया।
नरगिस फाखरी – रॉकस्टार
इम्तियाज अली की फिल्म रॉकस्टार से नरगिस फाखरी ने बॉलीवुड में एंट्री की। अपनी सादगी और भावनात्मक किरदार के लिए उन्हें काफी सराहना मिली। फिल्म ने करीब 108.71 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया और उन्हें रॉकस्टार गर्ल के नाम से पहचान मिली।
दीपिका पादुकोण – ओम शांति ओम
दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के साथ ओम शांति ओम से बॉलीवुड में शानदार शुरुआत की। यह फिल्म सुपरहिट रही और लगभग 150 करोड़ रुपए के करीब कमाई की। इस डेब्यू ने दीपिका को इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में पहुंचा दिया।
सोनाक्षी सिन्हा – दबंग
सलमान खान के साथ दबंग से सोनाक्षी सिन्हा ने जबरदस्त डेब्यू किया। उनका रज्जो किरदार आज भी याद किया जाता है। फिल्म ने करीब 219 करोड़ रुपए की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया।
विद्या बालन – परिणीता
परिणीता से विद्या बालन ने अपने करियर की शुरुआत की और साबित किया कि वह दमदार अभिनय की क्षमता रखती हैं। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों ने सराहा और यह एक यादगार डेब्यू फिल्म बन गई।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें