शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Deepika Padukone, Sanjay Leela Bhansali, Bajirao Mastani
Written By

पुरस्कार नहीं मिला... दिल पर ली दीपिका ने बात

पुरस्कार नहीं मिला... दिल पर ली दीपिका ने बात - Deepika Padukone, Sanjay Leela Bhansali, Bajirao Mastani
संजय लीला भंसाली को राष्ट्रीय पुरस्कार क्या मिला, फौरन उन्होंने पार्टी दे डाली। सभी उनके नजदीकी लोग मौजूद थे, लेकिन सिर्फ एक की कमी थी जो सभी को खल रही थी। भंसाली की 'गोलियों की रासलीला रामलीला' और 'बाजीराव मस्तानी' में शानदार अभिनय करने वाली दीपिका कहीं नजर नहीं आईं। 
आखिर पार्टी में क्यों नहीं आईं दीपिका... अगले पेज पर 
 

दीपिका को उम्मीद थी कि 'बाजीराव मस्तानी' में बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें पुरस्कार मिलेगा, लेकिन कंगना रनौट को यह पुरस्कार मिल गया। दीपिका को जिद छोड़ यह मान लेना चाहिए कि कंगना का अभिनय उनसे बेहतरीन था। पुरस्कार न मिलने से वे उदास हो गईं और पार्टी में नहीं गईं। उन्हें लगा कि लोग उनसे सहानुभूति दिखाएंगे और यह बात उन्हें अच्छी नहीं लगेगी। लिहाजा भंसाली की पार्टी में उन्होंने जाना उचित नहीं समझा। 
क्या बहाना बनाया... अगले पेज पर

दीपिका के नजदीकी लोगों ने कह दिया कि दीपिका अपनी हॉलीवुड फिल्म में व्यस्त हैं लिहाजा पार्टी में शरीक नहीं हो सकी। जबकि हकीकत ये है कि वे उस दिन मुंबई में ही मौजूद थीं।