1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. deepika padukone ranveer singh announce their pregnancy shared goodnews

दीपिका पादुकोण हैं प्रेग्नेंट, सितम्बर में देंगी बच्चे को जन्म

Deepika padukone
फिल्मी हीरोइन की शादी होती है और उसके बाद उसकी प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाहों के दौर शुरू हो जाते हैं। दीपिका पादुकोण भी इस बात का कई बार शिकार हुई है। लेकिन अब दीपिका ने खुद इस बात को कन्फर्क किया है। 
 
सोशल मीडिया पर दीपिका ने प्रग्नेंसी कंफर्मेशन वाला पोस्ट किया है। इसमें फोल्डिंग हैंड और इविल इमोजी बना कर बताया गया है कि सितम्बर 2024 में वे मां बनने वाली है। इसमें दीपिका और रणवीर सिंह, दोनों के नाम भी हैं। 
 
इसको लेकर फैंस ने अपार उत्साह व्यक्त किया है और बधाइयों का सिलसिला भी चल पड़ा है। कई सेलिब्रिटीज ने भी दीपिका और रणवीर को बधाई दी है और लिखा है कि उनके मदर्स क्लब में शामिल होने का वे इंतजार कर रहे थे। 

 
दीपिका और रणवीर ने 2018 में शादी की थी। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' के सेट से उनका रोमांस शुरू हुआ था। इस साल दीपिका की 'फाइटर' रिलीज हुई है जबकि उनकी आने वाली फिल्मों में सिंघम अगेन और कल्कि 2898 एडी शामिल है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
Shaitaan movie preview: अजनबी बना शैतान, आफत में पड़ गई जान