शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Deepika Padukone complained about heart beat increase in Hyedrabad
Written By
Last Modified: मंगलवार, 14 जून 2022 (18:00 IST)

दीपिका पादुकोण की तबीयत बिगड़ी, हैदराबाद से मुंबई की ली फ्लाइट!

दीपिका पादुकोण की तबीयत बिगड़ी, हैदराबाद से मुंबई की ली फ्लाइट | Deepika Padukone complained about heart beat increase in Hyedrabad
खबर है कि फिल्म एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की तबीयत हैदराबाद में बिगड़ गई है। वे वहां पर 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग कर रही थीं जिसमें उनके साथ दक्षिण भारतीय स्टार प्रभास हैं। 
 
बताया जा रहा है कि दीपिका ने दिल की धड़कनें बढ़ने की शिकायत की तो उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका चेकअप किया गया। वे अब ठीक हैं। 
 
दीपिका ने इसके बाद मुंबई लौटने का फैसला लिया और हैदराबाद से मुंबई की फ्लाइट ले ली है। हालांकि दीपिका या उनकी टीम से कोई अधिकृत जानकारी नहीं आई है। 
ये भी पढ़ें
हनीमून विदेश में मनाना है तो यहां जानिए 20 रोमांटिक डेस्टिनेशन