शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. deepika padukone bold scenes with siddhant chaturvedi in gehraiyaan ranveer singh reaction
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 21 जनवरी 2022 (12:30 IST)

'गहराइयां' में दीपिका पादुकोण ने सिद्धांत चतुर्वेदी संग दिए जमकर बोल्ड सीन्स, रणवीर सिंह ने दिया यह रिएक्शन

'गहराइयां' में दीपिका पादुकोण ने सिद्धांत चतुर्वेदी संग दिए जमकर बोल्ड सीन्स, रणवीर सिंह ने दिया यह रिएक्शन - deepika padukone bold scenes with siddhant chaturvedi in gehraiyaan ranveer singh reaction
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म 'गहराइयां' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म का ट्रेलर फैंस के साथ ही सेलेब्स को भी काफी पसंद आ रहा है। फिल्म में दीपिका ने एक्टर सिद्धांत चुतर्वेदी संग जमकर बोल्ड सीन्स दिए हैं। ट्रेलर में भी दोनों के बीच कई किसिंग सीन्स दिखाए गए हैं।

 
फिल्म में दीपिका पादुकोण के बोल्ड सीन्स करने के बाद हर किसी को उनके पति रणवीर सिंह के रिएक्शन का इंतजार था। अब रणवीर का ट्रेलर पर रिएक्शन सामने आ गया है। 
 
रणवीर सिंह ने फिल्म से दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, मूडी, सेक्सी और इंटेंस। डॉमेस्टिक नोयर? साइन कर लिया है। साइन कर लिया है। मेरे सारे फेवरेट, शकुन बत्रा, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी, धैर्य करवा, नसीर द लैजेंड और बेबी गर्ल एक Fazillion Buxxx जैसी लग रही है। इन सब में सेक्सी करण जौहर ने प्रोड्यूस की है।
 
बता दें कि अमेजन ऑरिजिनल मूवी 'गहराइयां' की निर्देशक शकुन बत्रा हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी केसाथ अनन्या पांडे, धैर्य करवा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। साथ ही नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर भी अहम किरदार में हैं। यह फिल्म 11 फरवरी 2022 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। 
 
फिल्म गहराइयां एक रिलेशनशिप ड्रामा है, जिसमें आज के जमाने के रिश्ते की उलझनों और इसकी अंदरूनी परतों, युवाओं के जीवन के खास पहलुओं तथा उन्मुक्त होकर अपनी मर्जी से जिंदगी बिताने की इच्छा को बखूबी प्रदर्शित किया गया है।
 
ये भी पढ़ें
क्या सलमान खान करने वाले हैं बड़ा धमाका? भाईजान की पोस्ट देख कंफ्यूज हुए फैंस