गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. deepika padukone and ranveer singh will not celebrate diwaali in grand style
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 13 नवंबर 2020 (16:17 IST)

जानिए क्या है दीपिका पा‍दुकोण और रणवीर सिंह का दिवाली प्लान?

जानिए क्या है दीपिका पा‍दुकोण और रणवीर सिंह का दिवाली प्लान? - deepika padukone and ranveer singh will not celebrate diwaali in grand style
दिवाली का त्योहार हर किसी के लिए खास होता है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स दिवाली पर ग्रैंड सेलिब्रेशन करते हैं। हालांकि, इस साल दिवाली 2020 कुछ अलग होने वाली है, जिसमें बड़ी पार्टियों के आयोजन देखने को नहीं मिलेंगे और कई हस्तियां कोरोनावायरस के कारण सेलिब्रेशन को बहुत सीमित रखेंगे।

 
इस साल दीवाली के मौके पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का भी बेहद सिंपल प्लान है। खबरों के अनुसार दीपिका पादुकोण ने दीवाली 2020 के मौके पर धूम-धड़ाका करने से इनकार कर दिया है। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में महामारी के बीच में दीपावली मनाने को लेकर पूछे जाने पर, दीपिका ने खुलासा किया कि वह परिवार के साथ रहने वाली हैं। 
 
दीपिका ने कहा, ईमानदारी से, हम संवेदनशीलता की स्थिति को ध्यान में रखते हुए चीजों को सीमित रखने जा रहे हैं। हम आसपास के माहौल और लोगों का ध्यान रखते हुए ऐसा कर रहे हैं। यह कई वजहों से कठिन साल रहा है। तो हम घर पर रहकर साधारण पूजा और परिवार के साथ समय बिताने के बारे में सोच रहे हैं। सामान्य तौर पर हम इतना तो करते ही हैं।
 
दिवाली पर शुभकामना देते हुए दीपिका ने कहा कि वह हर किसी के लिए अच्छे स्वास्थ्य और मन की शांति की उम्मीद करती हैं। 
 
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो दोनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में बिजी हो गए हैं। दोनों जल्द साथ में फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। 
 
ये भी पढ़ें
दिशा पाटनी संग दिवाली वेकेशन एंजॉय करने मालदीव पहुंचे टाइगर श्रॉफ, तस्वीरें वायरल