गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. दामिनी की मीनाक्षी शेषाद्रि का नया लुक देख चौंक जाएंगे आप
Written By
Last Updated : मंगलवार, 22 फ़रवरी 2022 (13:06 IST)

दामिनी की मीनाक्षी शेषाद्रि का नया लुक देख चौंक जाएंगे आप

Damini actress Meenakshi Sheshadri latest photo | दामिनी की मीनाक्षी शेषाद्रि का नया लुक देख चौंक जाएंगे आप
मीनाक्षी शेषाद्रि 80 और 90 के दशक का जाना-पहचाना चेहरा रही हैं। हीरो, घायल, घातक, दामिनी जैसी कई सफल फिल्मों का हिस्सा रहीं। तब के दौर के सभी चोटी के नायकों की हीरोइन बनने का उन्हें मौका मिला। शादी के बाद वे अमेरिका चली गईं और फिर मुड़कर उन्होंने नहीं देखा। 
 
1998 में रिलीज 'स्वामी विवेकानंद' में उन्हें आखिरी बार देखा गया। इसके बाद उनका बॉलीवुड से नाता टूट गया। कुछ वर्षों पहले अभिनेता ऋषि कपूर ने मीनाक्षी की फोटो ट्वीट की थी और लिखा था कि वे पहचान ही नहीं पाए कि यह मीनाक्षी हैं। 
 
मीनाक्षी इसके बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुईं और ट्वीट करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक नया फोटो शेयर किया है। आंखों पर चश्मा और छोटे बालों में उन्हें पहचानना कठिन हो रहा है। 
 
मीनाक्षी का मानना है कि अब वे अभिनय की दुनिया में वापसी कर सकती हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उम्रदराज कलाकारों को अच्छा काम मिल रहा है और शायद मीनाक्षी भी किसी वेबसीरिज से वापसी करते नजर आएं, तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए। 
ये भी पढ़ें
कंगना रनौट के 'लॉक अप' में मुनव्वर फारूकी आएंगे नजर