शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Dabangg 3, Salman Khan, Mahesh Manjrekar, Ashwami Manjrekar, Sonakshi Sinha
Written By

सलमान खान की 'दबंग 3' में नई हीरोइन की एंट्री, सोनाक्षी सिन्हा के लिए मुसीबत

सलमान खान की 'दबंग 3' में नई हीरोइन की एंट्री, सोनाक्षी सिन्हा के लिए मुसीबत - Dabangg 3, Salman Khan, Mahesh Manjrekar, Ashwami Manjrekar, Sonakshi Sinha
सलमान खान अपनी फिल्मों में नए चेहरों और कलाकारों को लाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा, डेज़ी शाह, सूरज पंचोली, अथिया शेट्टी, कैटरीना कैफ जैसे कई कलाकारों को बॉलीवुड में अवसर दिए हैं। अब उनकी फिल्म दबंग 3 की तैयारी चल रही है और उम्मीद के मुताबिक सलमान इस फिल्म में भी किसी नए कलाकार को लांच करने वाले हैं। 
 
सलमान ने फाइनली एक नई लड़की तय कर ली है। प्रसिद्ध हिंदी और मराठी एक्टर-प्रोड्युसर महेश मांजरेकर की बड़ी बेटी अश्वमी मांजरेकर को सलमान ने अपनी फिल्म के लिए चुना है। सलमान ने शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी को भी दबंग से ही चांस दिया था। अब दबंग 3 में वे अश्वमी को मौका दे रहे हैं। अश्वमी की भुमिका क्या रहेगी अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। 
 
महेश मांजरेकर, सलमान खान के अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने कई फिल्में साथ की हैं जिसमें 'वॉन्टेड' जैसी फिल्म भी शामिल है। साथ ही वे फिल्म दबंग में सोनाक्षी के पिता बने। उनकी स्पेशल परफॉर्मेंस को काफी पसंद भी किया गया था। अब उनकी बेटी का 'दबंग 3' में आएंगी और यह उनके लिए काफी स्पेशल होगा। इसकी पुष्टि करते हुए अरबाज़ खान ने कहा कि फिल्म के लिए लुक टेस्ट हो चुका है और प्रोजेक्ट काफी तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। 
 
इसके लिए ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना अभी बाकी है। हालांकि फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा अब भी बरकरार हैं। सोनाक्षी फिल्म में हमेशा की तरह रज्जो की ही भुमिका निभाती नज़र आएंगी। 
ये भी पढ़ें
रेस 3 का बॉक्स ऑफिस पर चौथा दिन