शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. dabangg 3 item song munna badnaam hua not mouni roy warina hussain dance with salman khan
Written By

दबंग 3 के आइटम नंबर से कटा मौनी रॉय का पत्ता, सलमान खान के साथ ठुमके लगाते नजर आएंगी यह एक्ट्रेस!

दबंग 3 के आइटम नंबर से कटा मौनी रॉय का पत्ता, सलमान खान के साथ ठुमके लगाते नजर आएंगी यह एक्ट्रेस! - dabangg 3 item song munna badnaam hua not mouni roy warina hussain dance with salman khan
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान 'भारत' की सफलता के बाद अपनी अपकमिंग फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म में सलमान खान एक आइटम सॉन्ग करते नजर आएंगे। इस गाने का टाइटल 'मुन्ना बदनाम हुआ' बताया जा रहा है।

सलमान खान के इस गाने को वैभवी मर्चेंट कोरियोग्राफ कर रही हैं। पहले चर्चा थी कि इस गाने में सलमान के साथ मौनी रॉय नजर आएंगी। अब कहा जा रहा है कि मौनी नहीं बल्कि इस गाने में लवयात्री फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली वरीना हुसैन सलमान के साथ नजर आएंगी। 
 
सलमान लंबे अरसे बाद आइटम नंबर करने वाले हैं। कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट भी सलमान के ट्रेडमार्क डांस मूव्स को नए अंदाज में पेश करने को तैयार हैं। टीम ने एक महीने के अंदर मुंबई में इस आइटम नंबर को शेड्यूल करने का लक्ष्य तैयार किया है। 
 
इस फिल्म में सलमान खान दो अलग-अलग लुक्स में नजर आएंगे। उनका एक लुक युवा चुलबुल पांडे का है तो दूसरा लुक जवान चुलबुल पांडे का होगा। पुलिस में नौकरी से पहले चुलबुल के साथ क्या हुआ इस कहानी को भी दिखाया जाएगा।
 
दबंग 3 के पहले शेड्यूल की शूटिंग मध्य प्रदेश में पूरी हो चुकी है। पिछले दिनों सेट से कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इस फिल्म में सलमान के साथ एक बार फिर सोनाक्षी सिन्हा नजर आने वाली हैं। 'दबंग-3' को प्रभु देवा डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म 20 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें
मजेदार फैमिली का यह चुटकुला आपका दिन बना देगा : आपको पुरस्कार दिया जाता है