बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. cruise drug party case shahrukh khan son aryan arrested by ncb
Written By
Last Updated : रविवार, 3 अक्टूबर 2021 (16:14 IST)

मुश्किलों में फंसे शाहरुख के बेटे आर्यन खान, घंटों पूछताछ के बाद एनसीबी ने किया गिरफ्तार

मुश्किलों में फंसे शाहरुख के बेटे आर्यन खान, घंटों पूछताछ के बाद एनसीबी ने किया गिरफ्तार - cruise drug party case shahrukh khan son aryan arrested by ncb
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की मुश्किलें बढ़ गई है। एनसीबी ने घंटों पूछताछ के बाद आर्यन खान को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आर्यन के अलावा 2 और लोगों को भी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। 
 
गिरफ्तारी के बाद एनसीबी की टीम आर्यन खान और अन्य आरोपियों को मेडिकल टेस्ट के लिए मुंबई के जेजे अस्पताल लेकर पहुंची। आर्यन के अलावा अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, नूपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर, गोमित चोपड़ा से एनसीबी की टीम पूछताछ कर रही थी। 
 
खबरों के अनुसार पूछताछ के दौरान आर्यन खान ने बताया कि उन्हें इस पार्टी में गेस्ट के रूप में बुलाया गया था। उन्होंने दावा किया कि ऑर्गनाइजर ने उनके नाम का इस्तेमाल कर लोगों को पार्टी में बुलाया था। पार्टी में क्या होने वाला था उन्हें इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। 
 
बता दें कि मुंबई से गोवा जाने वाले एक क्रूज में रेव पार्टी चल रही थी। कॉर्डेलिया द इंप्रेस नाम के क्रूज में चल रही इस रेव पार्टी में ड्रग्स और डीजे का आयोजन किया गया था। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इस पर रेड मारी और 8 लोगों को हिरासत में लिया था, जिसमें आर्यन खान का नाम भी शामिल था।
ये भी पढ़ें
क्रूज ड्रग्स पार्टी केस : आर्यन खान के अलावा इन दो लोगों को एनसीबी ने किया गिरफ्तार