गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. corona virus rohit shetty help mumbai police and booked 17 rooms for them
Written By
Last Modified: गुरुवार, 4 जून 2020 (14:44 IST)

कोरोना वायरस : मुंबई पुलिस की मदद के लिए आगे आए रोहित शेट्टी, 17 कमरों का किया इंतजाम

कोरोना वायरस : मुंबई पुलिस की मदद के लिए आगे आए रोहित शेट्टी, 17 कमरों का किया इंतजाम - corona virus rohit shetty help mumbai police and booked 17 rooms for them
कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया काफी परेशान है। भारत में भी यह महामारी बहुत तेजी से फैली है। मुंबई इस समस्या से कुछ ज्यादा ही जूझ रहा है। कोरोना वायरस के संकट के दौरान बॉलीवुड के तमाम स्टार्स भी कोरोना वॉरियर्स और आम लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने भी मुंबई पुलिस की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं।

 
रोहित शेट्टी ने जुहू पुलिस स्टेशन स्टाफ के लिए 17 कमरों का इंतजाम किया है, जिससे ड्यूटी के साथ वो अपने परिवार को भी इस संक्रमण से बचा सके। इसके बाद पुलिस ऑफिसर्स उनका लगातार धन्यवाद कर रहे हैं। 
 
जुहू पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर पंढरीनाथ ववहल ने रोहित शेट्टी का धन्यवाद करते हुए लिखा 'रोहित शेट्टी जी हार्दिक आभार। आपने जुहू पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों के लिए 17 कमरों की सुविधा देकर हमारे परिवार को सुरक्षित किया है। अब हम सभी अपने घर से दूर रहकर इस महामारी के खिलाफ जंग लड़ेंगे। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। 
 
ये पहली बार नहीं है जब रोहित शेट्टी कोरोना योद्धाओं की मदद के लिए आगे आए हैं। इससे पहले उन्होंने पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए मुंबई में आठ होटलों में कई कमरे बुक किए थे। इसके साथ ही उन्होंने वहां पर सभी के खाने का इंतजाम भी किया है।
 
ये भी पढ़ें
सतीश कौशिक का खुलासा, लाल बिहारी ‘मृ‍तक’ पर आधारित उनकी फिल्म में सलमान खान ने पढ़ी है कविता