गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. corona virus rohit shetty book 8 hotels for mumbai police
Written By
Last Modified: बुधवार, 22 अप्रैल 2020 (11:28 IST)

कोरोना वायरस : मुंबई पुलिस की मदद के लिए आगे आए रोहित शेट्टी, शहर के 8 होटलों में किए ये इंतजाम

कोरोना वायरस : मुंबई पुलिस की मदद के लिए आगे आए रोहित शेट्टी, शहर के 8 होटलों में किए ये इंतजाम - corona virus rohit shetty book 8 hotels for mumbai police
कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में तहलका मचा हुआ है। इस वायरस से अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है। बॉलीवुड सेलिब्रिटी इस वायरस से बचने के लिए आगह करने के साथ-साथ दिल खोलकर मदद भी कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने भी अपनी दरियादिली दिखाई है। 
 
रोहित ने मुंबई पुलिस के लिए शहर के आठ होटल दिए हैं। इन होटलों में उनके रहने का बंदोबस्त किया है। इस दौरान इन होटलों में वे पुलिसकर्मी ठहर सकते हैं जो लोगों की सुरक्षा के लिए घर से बाहर गली-चौराहों में तैनात हैं। इसकी जानकारी मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर दी है। 


मुंबई पुलिस ने ट्वीट किया, 'रोहित शेट्टी ने शहर के आठ होटल हमारे ऑन-ड्यूटी कोरोना वॉरियर्स के लिए दिए हैं। जिसमें हम आराम कर सकते हैं, नहा सकते हैं, हमारे नाश्ते और डिनर का इंतजाम भी किया गया है। हम उनकी इस दयालुता के लिए और हमारी मदद के लिए उन्हें धन्यवाद कहते हैं।' 
 
बता दें कि इससे पहले रोहित शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दिहाड़ी मज़दूरों की मदद करने के लिए सामने आए थे। उन्होंने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्पलोइस (FWICE) को 51 लाख रुपए डोनेट किए थे। 
ये भी पढ़ें
सुनिधि चौहान से शादी टूटने की खबरों पर पति हितेश सोनिक ने कही यह बात