शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. comedian parag kansara passes away
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022 (15:47 IST)

राजू श्रीवास्तव के बाद एक और कॉमेडियन पराग कनसारा का निधन

राजू श्रीवास्तव के बाद एक और कॉमेडियन पराग कनसारा का निधन | comedian parag kansara passes away
Photo - Twitter
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन के सदमें से फैंस अभी उबरे भी नहीं थे कि एक और कॉमेडियन ने दुनिया को अलविदा कह दिया। कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के पहले सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाले पराग कनसारा का निधन हो गया है।

 
इस दुखद खबर की जानकारी कॉमेडियन सुनील पाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। सुनील पाल ने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह कह रहे हैं कि दोस्तों, एक और दिल दहला देने वाली खबर आई है कॉमेडी की दुनिया से। लाफ्टर चैलेंज के छठवें साथी, हमारे पराग कनसारा जी अब इस दुनिया में नहीं रहे।
 
उन्होंने कहा, पराग कनसारा, कॉमेडी करते थे। पराग भाई अब इस दुनिया में नहीं रहे। क्या हो रहा है इस दुनिया में पता नहीं। किसकी नजर लग गई है। हंसाने वाले, लोगों को हंसाते थे इतना, उनके साथ उनके परिवार के साथ न जाने क्यों ऐसा हो रहा है। 
 
गुजरात के वडोदरा के रहने वाले पराग कनसारा काफी समय से टीवी और फिल्मी दुनिया से दूर बने हुए थे। पराग भले ही 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' नहीं जीते थे, लेकिन अपनी कॉमेडी से उन्होंने लगों को खूब हंसाया था।
Edited by : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
माधुरी दीक्षित ने मुंबई में 48 करोड़ रुपये का खरीदा घर, जिम-स्विमिंग पूल, फुटबॉल पिच जैसी सुविधाएं