1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. cm thalapathy vijay allows 9 am show for suriya trisha krishnan moive karuppu
Last Modified: बुधवार, 13 मई 2026 (14:47 IST)

सीएम बनते ही थलपति विजय ने तृषा कृष्णन के लिए दी स्पेशल परमिशन, 'करुप्पु' को मिलेगा बड़ा फायदा

CM Thalapathy Vijay decision
साउथ सुपरस्टार थलपति विजय के तमिलनाडु के सीएम बनने के बाद से ही उनकी कथित गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन भी सुर्खियों में हैं। सीएम पद की शपथ लेने के बाद ही विजय ने तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। वहीं अब विजय ने सीएम बनते ही अपनी खास दोस्त तृषा के लिए एक स्पेशल परमिशन दी है। 
 
भले ही विजय ने यह फैसला तमिल फिल्म इंडस्ट्री के पक्ष में लिया हो, लेकिन इसका सीधा फायदा तृषा की अपकमिंग फिल्म 'करुप्पु' को मिलने वाला है। तमिलनाडु में पिछले कुछ समय से कानून-व्यवस्था और थिएटरों में होने वाली भगदड़ को देखते हुए सुबह के शो पर काफी कड़ाई बरती जा रही थी। विशेष रूप से सुपरस्टार्स की फिल्मों के लिए नियम बहुत सख्त थे। 

लेकिन अब विजय ने डायरेक्टर आरजे बालाजी की एक्शन फिल्म 'करुप्पु' के सुबह 9 बजे के शो के लिए विशेष अनुमति दी है। इस फिल्म में तृषा कृष्णन के साथ सूर्या लीड़ रोल में नजर आने वाले हैं। 
 
प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री की उनके कार्यालय में काम करते हुए एक तस्वीर साझा की और उन्हें धन्यवाद देते हुए लिखा, माननीय मुख्यमंत्री थिरु जोसेफ विजय का 'करुप्पु' के 9 AM शो की विशेष अनुमति देने के लिए दिल से आभार।
आरजे बालाजी के निर्देशन में बनी यह फिल्म कई मायनों में खास है। इसमें सूर्या 'करुप्पुस्वामी' की शीर्षक भूमिका में हैं, जबकि तृषा कृष्णन और आरजे बालाजी खुद वकीलों की भूमिका में नजर आएंगे। सूर्या और तृषा की जोड़ी को पर्दे पर 21 साल बाद एक साथ देखना फैंस के लिए सबसे बड़ा आकर्षण है।
 
विजय का 'सुपरफास्ट' राजनीतिक आगाज
मुख्यमंत्री बनने के महज 48 घंटों के भीतर विजय ने साबित कर दिया है कि वह केवल 'रिल' नहीं बल्कि 'रियल' लाइफ के भी नायक हैं। उन्होंने राज्य भर में धार्मिक स्थलों और स्कूलों के पास स्थित 717 शराब की दुकानों को तुरंत बंद करने का आदेश दिया।
 
नियमों में ढील और सुरक्षा का संतुलन
गौरतलब है कि 2023 में 'थुनिवु' और 'वारिसु' की रिलीज के दौरान हुई एक दुर्घटना के बाद तमिलनाडु सरकार ने सुबह 4 बजे और 1 बजे जैसे शो पर पूरी तरह रोक लगा दी थी। विजय सरकार ने 9 बजे के शो की अनुमति देकर एक बीच का रास्ता निकाला है, जिससे फैंस का उत्साह भी बना रहे और सुरक्षा व्यवस्था भी न बिगड़े।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
'ग्लोरी' के लिए पुलकित सम्राट क्यों थे परफेक्ट चॉइस? निर्देशक करण अंशुमान ने खोला राज