बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. choreographer geeta kapoor emotional post after mother demise
Written By
Last Modified: शनिवार, 13 फ़रवरी 2021 (17:52 IST)

मां की मौत पर गीता कपूर ने शेयर किया भावुक पोस्ट, बोलीं- आखिरकार उन्हें शांति मिल गईं

मां की मौत पर गीता कपूर ने शेयर किया भावुक पोस्ट, बोलीं- आखिरकार उन्हें शांति मिल गईं - choreographer geeta kapoor emotional post after mother demise
साल 2020 के बाद 2021 की शुरुआत भी कई सेलेब्स के लिए बुरी रही है। हाल ही में, कोरियोग्राफर गीता कपूर ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी और सभी को सूचित किया कि उनकी मां का निधन भी जनवरी में हो चुका है।

 
गीता कपूर की मां ने 12 जनवरी, 2021 को अंतिम सांस ली और एक महीने के बाद, गीता ने दुखद समाचार साझा किया है। गीता ने एक भावनात्मक पोस्ट लिखा और अपनी मां की एक प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की।
 
गीता ने बताया कि उन्होंने महामारी की परिस्थिति के कारण यह बात निजी स्तर पर रखी और वह शांत बनी रहीं। गीता ने नोट की शुरुआत करते हुए लिखा, 'और यूं ही पहले ही एक महीना हो चुका है... जो लोग उनको जानते थे, उनको प्यार करते थे, उन्हें पता होगा कि पिछले कुछ सालों में वह एक कठिन यात्रा पर थीं, लेकिन आखिरकार उन्हें शांति मिल गई है।
 
उन्होंने लिखा, वह आगे अपनी सबसे अच्छी यात्रा पर हैं और मैं आप सभी से कहना चाहती हूं कि उन्हें हमेशा अपनी प्रार्थना में रखें। जैसे उन्होंने हमेशा उन सभी लोगों के लिए किया जो उनके संपर्क में आए थे। रानी कपूर- जन्म: 04/03/50, मौत: 12/01/21
 
गीता ने लिखा, कोविड-19 की परिस्थिति के कारण हम चुप रहे और इस खबर को निजी स्तर तक सीमित रखा। जिन लोगों को पता था लेकिन उन्होंने फिर भी संयम बनाए रखा उनकी मैं खास तौर पर आभारी हूं... उन लोगों से माफी चाहता हूं जिन्हें समय पर हम ये खबर नहीं दे सके। आपको बहुत सारा प्यार रानी कपूर की बेटी गीता कपूर।
 
कई सेलेब्स ने गीता कपूर के पोस्ट पर कमेंट कर अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की। बता दें कि गीता अपनी मां के बहुत करीब थी। एक बार, इंडियाज बेस्ट डांस शो पर, टेरेंस लुईस ने कहा था कि गीता अपनी मां की बहुत अच्छी देखभाल करती हैं और उनकी मां को उस पर गर्व है।
 
ये भी पढ़ें
वैलेंटाइन डे स्पेशल : मोस्ट रोमांटिक मूवीज़