शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bipasha basu visit vaishno devi temple with karan singh grover photos viral
Written By
Last Modified: गुरुवार, 25 नवंबर 2021 (17:28 IST)

करण सिंह ग्रोवर के साथ वैष्णो देवी के दरबार पहुंचीं बिपाशा बसु, देखिए तस्वीरें

करण सिंह ग्रोवर के साथ वैष्णो देवी के दरबार पहुंचीं बिपाशा बसु, देखिए तस्वीरें - bipasha basu visit vaishno devi temple with karan singh grover photos viral
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु अक्सर अपने पति करण सिंह ग्रोवर संग समंदर किनारे हॉलीडे एंजॉय करती हुई नजर आती हैं। लेकिन इस बार यह कपल वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकने पहुंचा है। बिपाशा बसु ने अपनी इस यात्रा की कुछ खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर की है।

 
वीडियो में बिपाशा बसु अपने पति करण संग वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाती हुई नजर आ रही है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा है: 'सौभाग्यशाली।'
 
वहीं बिपाशा बसु ने वैष्णो देवी यात्रा की कुछ तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। कुछ तस्वीरों में बिपाशा और करण के साथ उनके दोस्त भी नजर आ रहे हैं। 
 
इस दौरान बिपाशा लाइट पर्पल हुडी के साथ ग्रे ट्राउजर में नजर आ रही हैं। उन्होंने खुले बालो के साथ चेहरे पर गॉग्लस लगाकर अपने लुक को कंप्लीट किया है। वही करण भी विंटर लुक में काफी डैशिंग लग रहे हैं। दोनों ने सिर पर जय माता दी वाला रूमाल बांध रखा है। 
 
बता दें कि करण और बिपाशा ने साल 2016 में शादी की थी। दोनों ने बंगाली रीति रिवाज से शादी रचाई थी। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने साथ में वेब सीरीज डेंजरस में काम किया है।
 
ये भी पढ़ें
बाथरोब पहनकर अनन्या पांडे ने कार में दिए बोल्ड पोज, हॉट तस्वीरें वायरल