बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. bipasha basu in hospital for her treatment
Written By

अस्पताल में भर्ती बिपाशा बसु के नखरें, शेयर की तस्वीरें

अस्पताल में भर्ती बिपाशा बसु के नखरें, शेयर की तस्वीरें - bipasha basu in hospital for her treatment
कुछ दिनों पहले की ही खबर है जब पता चला था कि एक्ट्रेस बिपाशा बसु को सांस से संबंधित बीमारी है और इसी के चलते वे अस्पताल में एडमिट हैं। बिपाशा को सांस की परेशानी चल रही है। वे इसके ईलाज के लिए मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में एडमिट हैं। फिलहाल उनका ट्रीटमेंट चल रहा है। 
 
वैसे अब बिपाशा की हालत में सुधार है। उन्होंने इसकी जानकारी अपने एक पोस्ट से दी। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली बिपाशा ने बताया कि वे ठीक हैं लेकिन हॉस्पिटल में ही एडमिट हैं। हालांकि उनकी हालत में सुधार है और वे अब भी मस्ती करना नहीं छोड़ रही हैं। 
 
बिपाशा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पिक्चर पोस्ट की जिसमें वे हॉस्पिटल में अपने बेड पर आराम कर रही हैं। उनका पिक्चर फोटो फिल्टर एप से लिया गया है जिसमें बिपाशा बहुत क्युट लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है कि ऐसा ही होता है जब आपकी छोटी बहन की ड्युटी हॉस्पिटल में आपके लिए लगी हो। 
 
 
इसमें बिपाशा वाकई क्युट लग रही हैं। इसके पहले भी उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए बताया था कि वे अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा है। 
 
कुछ समय पहले से ही बिपाशा हॉस्पिटल के चक्कर लगा रही थीं। तब खबर फैली थी कि बिपाशा प्रेग्नेंट हैं। हालांकि करण और बिपाशा दोनों ने इसके लिए सफाई दी कि ऐसा कुछ नहीं है। अब जब बिपाशा एडमिट है तब फैंस को उनकी असली बीमारी के बारे में पता चला है। फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि बिपाशा और करण जल्द ही एक फिल्म 'आदत' में साथ नज़र आने वाले हैं। 
ये भी पढ़ें
नीरू रंधावा ने बॉयफ्रेंड अरमान कोहली के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट, इतना मारा कि अस्पताल में करना पड़ा भर्ती