1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss marathi fame jay dudhane arrested in rs 5 crore fraud case
Last Modified: सोमवार, 5 जनवरी 2026 (12:18 IST)

हनीमून पर जा रहे 'बिग बॉस' फेम जय दुधाने को पुलिस ने एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

Bigg Boss fame Jay Dudhane arrested
रियलिटी शो 'बिग बॉस मराठी 3' के रनरअप और 'स्प्लिट्सविला 13' के विनर जय दुधाने को ठाणे पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। जय पर 5 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है। उनकी 10 दिन पहले ही शादी हुई है और वो पत्नी के साथ पत्नी के साथ हनीमून के लिए रवाना हो रहे थे। 
 
पुलिस जय के साथ उनके परिवार से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार जय दुधाने पर आरोप है कि उन्होंने कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर एक ही दुकान कई लोगों को बेच दी, जिससे खरीदारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। इस मामले में जय के साथ-साथ उनके दादा, दादी, मां और बहन से भी पूछताछ की जा रही है। 
 
खबरों के अनुसार रिटायर्ड इंजीनियर ने जय दुधाने के खिलाफ 5 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार, जय ने अपने परिवार के 4 सदस्यों के साथ मिलकर रिटायर्ड इंजीनियर से ठाणे की 5 कॉमर्शियल दुकानों में इन्वेस्टमेंट करवाया था। उन्हें प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट्स दिखाए गए, जिसके बाद उन्होंने 4.61 करोड़ में वो दुकानें खरीदीं।
 
कुछ समय बात शिकायतकर्ता को बैंक से उनकी खरीदी हुईं दुकानों की जब्ती का नोटिस मिला। इससे उन्हें पता चला कि जिन दुकानों में उन्होंने पैसे लगाए हैं, वो पहले से ही बैंक में गिरवी रखी हुई थीं। बाद में सामने आया कि इस डील के लिए जय ने फर्जी डॉक्यूमेंट्स इस्तेमाल किए थे।
 
जय ने आरोपों को बताया बेबुनियाद 
गिरफ्तारी‍ के बाद जय का कहना है कि उनपर लगे सभी आरोप बेबुनियाद है। जय ने मीडिया से कहा, मैं हनीमून पर जा रहा था, मेरा भाई, पत्नी, मेरे भाई की पत्नी हम सब विदेश जा रहे थे। मुझे ये भी नहीं पता था कि मेरे नाम पर गिरफ्तारी वारंट या लुक आउट सर्कुलर जारी है। पुलिस ने मुझे बताया कि मैं देश नहीं छोड़ सकता। मैं पुलिस का पूरा सहयोग करूंगा।
 
बता दें कि ठाणे के रहने वाले जय दुधाने जाने-माने फिटनेस ट्रेनर, एथलीट, मॉडल और एक्टर हैं। वे जिम बिजनेस से भी जुड़े हुए हैं। जय ने 26 दिसंबर को इन्फ्लूएंसर हर्षला पाटिल संग शादी रचाई है। हर्षला पाटिल और जय दुधाने लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। 
ये भी पढ़ें
मॉडलिंग से दीपिका पादुकोण ने शुरू किया था करियर, पहली ही फिल्म के लिए मिला अवॉर्ड