गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss 15 premiere salman khan ranveer singh
Written By
Last Modified: शनिवार, 2 अक्टूबर 2021 (11:53 IST)

Bigg Boss 15 : ग्रैंड प्रीमियर में सलमान खान के साथ यह बॉलीवुड सुपरस्टार लगाएगा एंटरटेनमेंट का तड़का

Bigg Boss 15 : ग्रैंड प्रीमियर में सलमान खान के साथ यह बॉलीवुड सुपरस्टार लगाएगा एंटरटेनमेंट का तड़का - bigg boss 15 premiere salman khan ranveer singh
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' का आगाज 2 अक्टूबर से होने जा रहा है। इस शो के ग्रैंड प्रीमियर में एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। बिग बॉस 15 के ग्रैंड प्रीमियर में सलमान खान के साथ सुपरस्टार रणवीर सिंह भी नजर आने वाला है। 
 
रणवीर सिंह इस शो में अपना डेब्यू टीवी शो 'द बिग‍ पिक्चर' प्रमोट करने आएंगे। सलमान खान इस शो के को-प्रोड्यूसर्स में से एक हैं। हाल ही में बिग बॉस का एक प्रोमो सामने सामने आया है, जिसमें रणवीर सिंह अपने शो का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं।
 
'बिग बॉस 15' में इस बार 15 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे जिनके नामों का खुलासा हो चुका है। इस बार शो की थीम 'जंगल' पर आधारित है। इस सीजन की अवधि 5 महीने की होगी। रेखा भी इस बार बिग बॉस शो का हिस्सा बनेंगी। वह 'ट्री ऑफ फॉर्च्यून' के रूप में उपस्थित होने वाली हैं।
 
ये भी पढ़ें
ये है मजेदार Whatsapp Jyotish : जानिए आप कहां फिट होते हैं?