शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss 15 after miesha iyer ieshaan sehgaal also got evicted
Written By
Last Modified: सोमवार, 8 नवंबर 2021 (10:52 IST)

Bigg Boss 15 : मायशा अय्यर के बाद ईशान सहगल भी हुए घर से बेघर

Bigg Boss 15 : मायशा अय्यर के बाद ईशान सहगल भी हुए घर से बेघर - bigg boss 15 after miesha iyer ieshaan sehgaal also got evicted
बिग बॉस 15 के वीकेंड का वार में दर्शकों को डबल धमाका देखने को मिला। शनिवार को मायशा अय्यर को कम वोट की वजह से घर से बाहर जाना पड़ा था। वहीं मायशा के बाद रविवार को उनके लवर बॉय ईशान सहगल भी घर से बेघर हो गए। मायशा के बाद ईशान को सबसे कम वोट्स मिले थे।

 
सलमान खान ने सबसे पहले ईशान से पूछा कल मायशा अय्यर घर से बेघर हो चुकी हैं वो कैसा महसूस कर रहे हैं। इसपर ईशान ने कहा, उन्हें काफी बुरा लग रहा है कि मायशा घर में नहीं है और इसकी वजह से वो कल काफी रोए भी हैं। सलमान ने कहा कि मैंने दो तीन हफ्ते पहले ही तुम दोनों को समझाया था कि अपना गेम खेलो।
 
सलमान खान ने कहा, तुम दोनों का गेम बहुत ही वीक था, क्योंकि शो में तुम दोनों उतना योगदान नहीं दे रहे थे। ये लव शो नहीं है। तुम दोनों के लव एंगल में भी वो खुशी मस्ती नहीं थी जो दर्शक देखें। आप दोनों एक-दूसरे में इतना खो गए थे कि घर में आप अपने कनेक्शन बनाना ही भूल गए।
 
सलमान खान ने ईशान के जाने के बाद बाकी बचे हुए घरवालों को सीधे तौर पर आगाह कर दिया और कहा कि अब छठे वीक से घरवाले आपस में फिनाले के लिए लड़ने वाले हैं और जो जो वीआईपी जोन में शामिल होंगे वही फिनाले में पहुंचने के हकदार होंगे। 
 
शो में एकता कपूर सुरभि चंदना-अनीता हसनंनदानी के साथ पहुंची थीं। यहां आकर उन्होंने अपने अपकमिंग शो नागिन 6 की घोषणा की। उन्होंने कंटेस्टेंट्स के साथ कई मजेदार टास्क भी किए। एकता कपूर ने अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स राकेश बापट और प्रतीक सहजपाल को अपने ब्रांड का एक खास चेन-पेंडेंट गिफ्ट किया।
 
ये भी पढ़ें
कंगना रनौट की 'टीकू वेड्स शेरु' का फर्स्ट लुक आया सामने, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आएंगी यह एक्ट्रेस