शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss 14 nikki tamboli walks out of the show after taking 6 lakhs
Written By
Last Modified: बुधवार, 17 फ़रवरी 2021 (13:35 IST)

Bigg Boss 14 : निक्की तंबोली ने इतनी मोटी रकम लेकर छोड़ा शो!

Bigg Boss 14 : निक्की तंबोली ने इतनी मोटी रकम लेकर छोड़ा शो! - bigg boss 14 nikki tamboli walks out of the show after taking 6 lakhs
'बिग बॉस 14' का फिनाले वीक शुरू हो चुका है। इस हफ्ते इस सीजन का विनर दर्शकों को मिल जाएगा। शो के आखिरी पड़ाव में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलने वाले हैं। कंटेस्टेंट को हर साल पैसे लेकर शो को छोड़कर जाने का मौका दिया जाता है। कई कंटेस्टेंट इस मौके का फायदा उठा लेते हैं तो कई ग्रैंड फिनाले तक अपनी किस्मत आजमाने के लिए रुकते हैं।

 
इस सीजन में लगता है निक्की तंबोली ने ये फायदा उठा लिया है। खबरों की माने तो निक्की तंबोली ने बिग बॉस द्वारा ऑफर किए हुए पैसों को लेकर ये घर छोड़ दिया है। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि निक्की तंबोली ने 6 लाख की रकम ले ली है औ शो को अलविदा कह दिया है।
 
प्रोमो के हिसाब से अली गोनी के लिए निक्की को 6 लाख रूपए का बैग लेकर घरवालों को अलविदा कहना था। घोषणा होती है कि निक्की 6 लाख लेकर शो को छोड़ सकती हैं। निक्की इस समय बिग बॉस की लाइव फीड में भी नजर नहीं आ रही हैं। निक्की के लाइव फीड में नजर ना आने की वजह से फैंस उनके घर छोड़कर चले जाने का अंदाजा लगा रहे हैं।
 
बिग बॉस में अक्सर ऐसा होता आया है कि कई कंटेस्टेंट पैसा लेकर शो को छोड़ जाते हैं। बिग बॉस 13 में पारस छाबड़ा 10 लाख रुपए का बैग लेकर चले गए थे। इस तरह बिग बॉस का आज का एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है।
 
ये भी पढ़ें
बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बनाई अपनी अलग पहचान