गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss 14 abhinav shukla eliminated
Written By
Last Modified: बुधवार, 10 फ़रवरी 2021 (11:27 IST)

Bigg Boss 14 : घर से बेघर हुए अभिनव शुक्ला, फूट-फूटकर रोईं रुबीना दिलैक

Bigg Boss 14 : घर से बेघर हुए अभिनव शुक्ला, फूट-फूटकर रोईं रुबीना दिलैक - bigg boss 14 abhinav shukla eliminated
'बिग बॉस 14' के मंगलवार के एपिसोड में मेकर्स ने दर्शकों को शॉक्ड कर दिया। हालिया एपिसोड में बिग बॉस के कंटेस्टेंट अभिनव शुक्ला घर से बेघर हो गए हैं। जिसे देख दर्शक भी काफी हैरान हुए। वहीं अभिनव शुक्ला के घर से बाहर होते ही उनकी पत्नी रुबीना दिलैक का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

 
अभिनव के बाहर होने पर रुबीना ही नहीं देवोलीना भट्टचार्जी भी इमोशनल हो जाती हैं। देवोलीना अभिनव से कहती हैं कि वो बहुत अच्छे इंसान हैं। सभी घरवाले अभिनव को खुशी-खुशी विदा करते हैं। अभिनव, रुबीना को समझाते हैं कि वो इन 11 दिनों में और भी मजबूती से खेले और ट्रॉफी जीतकर आएं।
 
अभिनव शुक्ला का ये शॉकिंग इविक्शन मिड वीक में हुआ है और अब शो में उनकी वापसी के चांस काफी कम हैं। अभिनव शुक्ला के इविक्शन से निराश फैंस तो सोशल मीडिया पर उन्हें शो में वापस लाने की मांग करने लगे। इसी के साथ सोशल मीडिया पर #AbhinavDeservesFinale हैशटैग भी ट्रेंड होने लगा।
 
बता दें कि बिग बॉस 14 में इस हफ्ते फैमिली वीक हैं। अली गोनी के लिए जैस्मीन भसीन आई हैं। रुबीना दिलैक के लिए उनकी बहन ज्योतिका दिलैक, राखी सावंत के लिए विंदु दारा सिंह और निक्की तंबोली के लिए जान कुमार सानू ने घर में एंट्री की है।
 
ये भी पढ़ें
तापसी पन्नू के बॉयफ्रेंड मैथियास बो ने तोड़े भारत के ड्राइविंग नियम, महिला को भी कहे अपशब्द