गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Bigg Boss 13: Shefali is image conscious comments Shehnaaz with Siddharth Shukla
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 15 नवंबर 2019 (17:20 IST)

Bigg Boss 13: माहिरा को घमंडी, विशाल को पॉजिटिव, जानिए सबके बारे में क्या कहा शहनाज़ ने

Bigg Boss 13: माहिरा को घमंडी, विशाल को पॉजिटिव, जानिए सबके बारे में क्या कहा शहनाज़ ने - Bigg Boss 13: Shefali is image conscious comments Shehnaaz with Siddharth Shukla
कमेंट्स के कारण बिग बॉस का शो हमेशा चर्चा में रहता है। ये टिप्पणियां जो कि घर में रहने वाले करते हैं, मीठी भी हो सकती हैं तो खट्टी भी। बिग बॉस 13 में भी यह सब सुनने को और देखने को मिला रहा है। आखिर आप इतने दिनों तक साथ रहते हैं तो एक-दूसरे के बारे में राय तो बन ही जाता है। 
 
वूट के अनसीन अनदेखा की लेटेस्ट क्लिप में शहनाज़ और सिद्धार्थ शुक्ला नजर आ रहे हैं जो फिर से बीएफएफ बन गए हैं। शहनाज़ इसमें इनमेट के बारे में वन लाइनर कह रही हैं। 
 
सिद्धार्थ बातचीत शुरू करते हुए माहिरा के बारे में पूछते हैं। शहनाज़ कहती हैं- 'माहिरा तो मुझे यूज़लेस लगती है, उससे तो बात करने का मतलब ही नहीं है। घमंडी है एक नंबर की। 
 
इसके बाद सिद्धार्थ एक-एक कर के घर वालों का नाम लेना शुरू करते हैं और शहनाज़ उनके बारे में क्या सोचती हैं, उनके गेम प्लान क्या है इस बारे में बताती हैं। 
 
विशाल के लिए शहनाज़ कहती हैं- 'विशाल पॉजिटिव है, अभी तक। वह बोलना बहुत चाहता है, लेकिन अभी सबको नोटिस कर रहा है। सबके असली चेहरे वो देखना चाहता है कि कौन क्या है। धीरे-धीरे वो सामने आएगा। अभी सही जा रहा है वो लड़का।' 
 
खेसारी की बात निकलती है। शहनाज़ जोर से हंसती हैं और बोलती हैं- 'उसका कोई वो ही नहीं है यार। बोलना चाहता है वो, लेकिन उसके पास शब्द ही नहीं है। उसके पास कोई लॉजिक भी नहीं है।' 
 
विकास उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ को हाउस का एंटरटेनर कहा जा रहा है। शहनाज़ बताती हैं 'भाऊ चुपचाप अपनी गेम खेलता है। वह सबके साथ स्वीट बन कर अपने आपको बचा रहा है। ठीक है, एंटरटेनर है, अच्छा लगता है, लेकिन वह जो गेम खेल रहा है ना, वो समझ में आ रहा है मुझे।' 
 
सिद्धार्थ अब शैफाली के बारे में पूछता है। 'शैफाली अपनी छवि को लेकर बहुत स‍चेत है। उसको लगता है कि तेरे साथ रह कर एक स्टैंडर्ड मैंटेन होगा और साथ में एक एडवांटेज भी है। वो पारस से भी मिल सकती थी, जो कि स्वीट और स्टांग है। उसे मैं ठीक से जज नहीं कर पा रही हूं।' शहनाज़ बताती हैं। 
 
प्राइवेट गॉसिप सेशन अब शहनाज़ की दुश्मन हिमानी खुराना पर आ जाता है। पहले तो वह चुप रहती हैं, लेकिन फिर बोलती हैं 'सो स्मार्ट। मैं उसको बहुत पहले से जानती हूं।' 
 
'कैसे?' सिद्धार्थ पूछता है। 'इमेज कांशियस है बहुत ज्यादा। और उसको बात करने का ढंग है। यही बात उसे बचाती है। लेकिन उसका अब तक कुछ दिखा नहीं है। उसने कुछ ऐसा किया ही नहीं कि उस पर बात हो।' 
 
यह वीडियो वूट अनसीन अनदेखा पर देखा जा सकता है जिसमें शहनाज़ सभी के बारे में कुछ न कुछ कह रही हैं। 
ये भी पढ़ें
Big Boss 13 : बाहर आते ही तहसीन पूनावाला ने खोले घर के सीक्रेट