शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Bharti Singh remark makes sikh group angry
Written By
Last Updated : सोमवार, 16 मई 2022 (15:52 IST)

भारती सिंह के कमेंट से सिख समुदाय नाराज, हो सकती है शिकायत

भारती सिंह के कमेंट से सिख समुदाय नाराज, हो सकती है शिकायत - Bharti Singh remark makes sikh group angry
कॉमेडियन अक्सर लोगों को हंसाने के चक्कर में ऐसी बात कह जाते हैं कि लोग नाराज हो जाते हैं और कॉमेडियन मुश्किल में फंस जाता है। टीवी पर नजर आने वाली भारती सिंह मुश्किल में हैं और किसी तरह से विवाद से बच निकलने का रास्ता ढूंढ रही हैं। 
 
क्या है मामला? 
भारती के शो में टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन बतौर गेस्ट आईं। मजाक-मजाक में भारती ने जैस्मिन से कहा कि दूध पीने के बाद दाढ़ी मुंह में डालो तो सेवइयों का स्वाद आता है। मेरी दोस्त जिनकी हाल ही में शादी हुई वे पूरा दिन दाढ़ी-मूंछ से जुएं निकालती हैं। 
 
कौन हुए नाराज? 
भारती सिंह ने तो लोगों को हंसाने का जोक मारा था, लेकिन उनके इस कमेंट का जोरदार विरोध हो रहा है। एक सिख संगठन तो भारती सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के मूड में हैं। उनका कहना है कि भारती सिंह की टिप्पणी से सिख समुदाय गुस्से में हैं। इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। 
 
भारती ने मांगी माफी 
मामले की गंभीरता को देखते हुए भारती सिंह ने सिख समुदाय से माफी मांगी है, लेकिन इससे लोगों का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ है। वे ट्रोल भी हो रही हैं। फिलहाल तो भारती सिंह परेशानियों से घिरी हैं। 
ये भी पढ़ें
दोस्त नहीं पहचान पा रहा हूं : यह जोक है मजेदार