शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bharti singh kicked out from the kapil sharma show co star kiku sharda reveals truth
Written By
Last Modified: सोमवार, 30 नवंबर 2020 (11:16 IST)

क्या कपिल शर्मा के शो से बाहर हो गईं भारती सिंह? कीकू शारदा ने कही यह बात

क्या कपिल शर्मा के शो से बाहर हो गईं भारती सिंह? कीकू शारदा ने कही यह बात - bharti singh kicked out from the kapil sharma show co star kiku sharda reveals truth
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह इन दिनों विवादों में फंसी हुई हैं। हाल ही में भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के घर से गांजा बरामद होने पर एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। हालांकि, अगले ही दिन दोनों को जमानत मिल गई। लेकिन भारती के फैंस अब भी उनसे नाराज हैं।

 
अब खबर आई है कि इस कारण भारती को करियर में भी काफी नुकसान हो सकता है। बताया जा रहा है भारती के हाथ से कपिल शर्मा का शो 'द कपिल शर्मा शो' जा सकता है। भारती इस शो का एक अहम हिस्सा हैं, फैंस उनकी कॉमेडी को काफी पसंद भी करते हैं।
 
खबरों की माने तो भारती का शो से पत्ता साफ हो सकता है, मेकर्स उन्हें शो से बाहर कर सकते हैं। इस मामले पर अब तक न तो भारती और न ही कपिल शर्मा की तरफ से कोई बयान आया है। लेकिन भारती के को स्टार कीकू शरदा ने ज़रूर इस मामले पर रिएक्ट किया है।
 
कीकू शारदा ने बताया, हम कल शूटिंग कर रहे थे और इस दौरान भारती वहां मौजूद नहीं थीं। हालांकि, भारती का शूट पर न होना आम बात है। क्योंकि वह हर एपिसोड के लिए शूट नहीं करतीं।
 
कीकू ने आगे कहा, मैंने ऐसी कोई चर्चा अब तक नहीं सुनी कि भारती शो को अलविदा कहने वाली हैं। वह सिर्फ कल वाले शूट पर मौजूद नहीं रहीं। इसके अलावा मैं और कोई बात नहीं जानता।
 
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही NCB ने भारती के मुंबई स्थित घर और प्रोडक्शन ऑफिस में छापेमारी की थी। दोनों जगहों से उन्होंने 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया था। इसके बाद भारती और हर्ष से लंबी पूछताछ चली जिसमें दोनों ने गांजे के सेवन की बात स्वीकारी। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। 
 
ये भी पढ़ें
ऑस्कर अवॉर्ड के लिए भारत की एक और दावेदारी, 'जलीकट्टू' के बाद भेजी गई शार्ट फिल्म 'शेमलेस'