बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bharti singh flaunts baby bump asks fans this question
Written By
Last Modified: बुधवार, 29 दिसंबर 2021 (11:20 IST)

बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए भारती सिंह ने शेयर की तस्वीर, फैंस से पूछा यह सवाल

बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए भारती सिंह ने शेयर की तस्वीर, फैंस से पूछा यह सवाल - bharti singh flaunts baby bump asks fans this question
मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली हैं। बीते दिनों भारती सिंह ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। वह 5 महीने की प्रेग्नेंट हैं। वह प्रेग्नेंसी पीरियड के हर पल को अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ एन्जॉय कर रही हैं।

 
हाल ही में भारती सिंह ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह रेड ड्रेस पहने बेबी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। तस्वीर में भारती के पति उनके बेबी बंप पर हाथ रखे हुए हैं।
 
भारती सिंह ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए फैंस से सवाल पूछा कि 'संता आएगा या संती? क्या लगता है आपको जल्दी कमेंट में बताओ।'
 
बता दें कि भारती मां बनने को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह काफी समय से फैमिली प्लानिंग में जुटी हुई थीं। लेकिन कोरोना की वजह से पहले उन्होंने यह प्लान टाल दिया था। हर्ष और भारती ने 2017 में गोवा में शादी की थी।
 
ये भी पढ़ें
राजेश खन्ना जब पूर्व प्रेमिका के घर के सामने से ले गए अपनी बारात