गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. bharti singh and haarsh limbachiyaa new show hum tum aur quarantine
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020 (15:30 IST)

लॉकडाउन में पति के साथ नया शो 'हम, तुम और क्वारनटीन' लेकर आ रहीं भारती सिंह

लॉकडाउन में पति के साथ नया शो 'हम, तुम और क्वारनटीन' लेकर आ रहीं भारती सिंह - bharti singh and haarsh limbachiyaa new show hum tum aur quarantine
कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तहलका मचा रखा है। इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन लगा हुआ है। जिसकी वजह से सभी टीवी शो और फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई है। जिसके चलते टीवी पर पुराने शो फिर से री-टेलिकास्ट किए जा रहे हैं। अब कॉमेडियन भारती सिंह अपने पति के साथ एक नया शो लेकर आ रही हैं।

 
खबरों के अनुसार भारती सिंह अपने पति हर्ष के साथ एक कॉमिक शो लेकर आ रही हैं। कलर्स पर इस शो को दिखाया जाएगा। इस शो का नाम 'हम, तुम और क्वारनटीन' है, जिसमें हसीं की बातें होगीं जो सीधे उनके घर से आएंगी। ये कपल अपने फैंस के साथ मस्ती और कॅामेडी का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे। 
 
भारती और हर्ष शो में ये भी बताएंगे कि कैसे वह इस टाइम पर खुद को बिजी रखते हैं। इसके साथ कलर्स के कई स्टार्स भी अपने घर से हर्ष और भारती के इस शो का हिस्सा बनेंगे।
 
हाल ही में रिलीज इस शो के प्रोमो में भारती और हर्ष दर्शकों से घर में रहने की अपील कर रहे हैं। वे ये भी दिखा रहे हैं कि कैसे उन्होंने इस शो को शूट किया। वे शो के कैमरापर्सन को भी दिखा रहे हैं। 
 
वॅायोकॅाम 18 के चीफ कंटेंट हेड मनीष शर्मा ने कहा कि हम अपने फैंस के साथ कनेक्शन मजबूत रखना चाहते हैं। वीडियो के जरिए कलाकार दर्शक से जुड़ेंगे। वह दर्शकों को बांधने की कोशिश करेंगे ताकि उनका लॅाकडाउन दिलचस्प बन जाए। इसे कलर्स चैनल पर सोमवार से शुक्रवार 8 बजे देख सकते हैं।
 
ये भी पढ़ें
फार्महाउस पर घोड़े संग पत्तों का नाश्ता करते नजर आए सलमान खान, वीडियो वायरल