1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. batwara 1947 promotion tour 12 cities sunny deol aamir khan productions

'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए आमिर खान प्रोडक्शंस का मेगा मिशन, 12 शहरों में पहुंचेगी पूरी टीम

Batwara 1947
आमिर खान प्रोडक्शंस की सनी देओल स्टारर फिल्म 'बंटवारा 1947' को लेकर मेकर्स अब तक का सबसे बड़ा प्रमोशनल कैंपेन शुरू करने जा रहे हैं। फिल्म के प्रचार के लिए टीम देश के 12 बड़े शहरों का दौरा करेगी। इसे फिल्म का सबसे बड़ा सिटी टूर माना जा रहा है। 
 
खास बात यह है कि भारतीय सिनेमा में पहली बार किसी फिल्म के लिए इतने बड़े स्तर पर 12 शहरों का प्रमोशनल टूर किया जा रहा है, जिससे दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।
'बंटवारा 1947' के साथ यह चर्चित थिएटर मास्टरपीस अब बड़े पर्दे पर एक भव्य अंदाज में आने के लिए तैयार है। जिस कहानी को पाकिस्तान में कथित तौर पर बैन बताया जाता है, उसे एक बड़ी फिल्म के रूप में पेश किया जा रहा है, जिससे इसे लेकर लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। यही वजह है कि यह आने वाले समय की सबसे चर्चित ऐतिहासिक फिल्मों में से एक बन गई है।
 
फिल्म में सनी देओल, शबाना आजमी, प्रीति जी जिंटा, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'बंटवारा 1947' का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। 
 
फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है, जबकि इसके गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है और यह 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'फौजी' से प्रभास का खतरनाक लुक आया सामने, इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी फिल्म