1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. badshah secret wedding isha rikhi marriage confirmed romantic photo viral

ईशा रिखी ने कंफर्म की बादशाह संग शादी, पतिदेव संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर

Badshah marriage
फेमस सिंगर और रैपर बादशाह ने इस साल मार्च में पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी से एक सेरेमनी में गुपचुप शादी रचा ली थी। हालांकि बादशाह ने अपनी शादी को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की थी। अब फाइनली बादशाह की पत्नी ईशा रिखी ने सोशल मीडिया पर बादशाह संग अपनी शादी को कंफर्म कर दिया है। 
 
ईशा ने न सिर्फ अपनी शादी की बात कबूली बल्कि बादशाह के साथ एक बेहद रोमांटिक तस्वीर शेयर कर फैंस को एक बड़ा सरप्राइज भी दिया है। यह सब तब शुरू हुआ जब ईशा रिखी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस के साथ बातचीत करने के लिए एक 'Ask Me Anything' सेशन रखा। इस दौरान फैंस ने उन पर शादी से जुड़े सवालों की बौछार कर दी।
 
एक यूजर ने सीधे तौर पर पूछा कि शादी की खबरों के बावजूद दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो क्यों नहीं करते? इस पर ईशा ने बेहद मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए लिखा, 'मुझे लगता है कि मैं आधिकारिक तौर पर इस तरह के सवालों से घिर चुकी हूं। हां, मैं शादीशुदा हूं। अब आते हैं सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल पर कि हम एक-दूसरे को फॉलो क्यों नहीं करते? सच कहूं तो मुझे लगता है कि इसका जवाब मेरे पति को देना चाहिए। पति देव (बादशाह), जनता जवाब मांग रही है! कृपया अपनी सुविधानुसार जल्द से जल्द इस पर बात करें।'

 
इतना ही नहीं, जब एक अन्य फैन ने सवाल उठाया कि उन्होंने अपने पति के साथ एक भी तस्वीर पोस्ट नहीं की है, तो ईशा ने तुरंत बादशाह की गोद में बैठी हुई और उन्हें गले लगाती हुई एक बेहद प्यारी और अनसीन फोटो शेयर कर दी।
 
बता दें कि इस साल 24 मार्च में ही सोशल मीडिया पर इन दोनों की शादी की खबरें वायरल हुई थीं। दरअसल, ईशा की मां पूनम रिखी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और एक वीडियो क्लिप शेयर की थी, जिसमें बादशाह और ईशा शादी के पारंपरिक लिबास में नजर आ रहे थे।
 
कैसे शुरू हुई बादशाह और ईशा की लव स्टोरी?
चंडीगढ़ की रहने वाली ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने साल 2013 में फिल्म 'जट्ट बॉयज पुत्त जट्टान दे' से अपने करियर की शुरुआत की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह और ईशा की मुलाकात एक म्यूचुअल फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। पहली ही मुलाकात में दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग हो गई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। हालांकि, दोनों ने अपने इस रिश्ते को पूरी तरह से लो-प्रोफाइल और मीडिया की नजरों से दूर रखने का फैसला किया था।
 
यह रैपर बादशाह की दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने साल 2012 में जैस्मीन मसीह से शादी की थी, लेकिन आपसी मतभेदों के चलते साल 2020 में दोनों अलग हो गए। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है। बादशाह और जैस्मीन मिलकर अपनी बेटी की परवरिश कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
इस वीकेंड कहां जाएं? इंदौर और भोपाल के पास एक दिवसीय ट्रिप के लिए बेहतरीन खूबसूरत जगहें