बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ayushmann Khurrana Hindi Movie Dream Girl Enters in 100 crore club
Written By
Last Modified: मंगलवार, 24 सितम्बर 2019 (12:38 IST)

ड्रीम गर्ल ने बॉक्स ऑफिस पर लगाया शतक, 11वें दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

ड्रीम गर्ल ने बॉक्स ऑफिस पर लगाया शतक, 11वें दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री | Ayushmann Khurrana Hindi Movie Dream Girl Enters in 100 crore club
आयुष्मान खुराना की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर इस समय लगातार सफलताएं हासिल कर रही हैं। उनकी ताजा फिल्म 'ड्रीम गर्ल' भी हिट हो गई है। 
 
फिल्म सौ करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। ड्रीमगर्ल ने 11वें दिन यह उपलब्धि हासिल की। फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा 4 दिनों में, 75 करोड़ का आंकड़ा 8 दिनों में पार किया था। 
 
पहले सप्ताह में ड्रीम गर्ल ने 72.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे सप्ताह में शुक्रवार 5.30 करोड़ रुपये, शनिवार 9.10 करोड़ रुपये और रविवार को 11.05 करोड़ रुपये और सोमवार को 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 11 दिनों में फिल्म 101.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 
 
फिल्म के सामने अभी आगे भी बहुत मौका है। रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की 'वॉर' 2 अक्टोबर को रिलीज हो रही है। तब तक फिल्म के सामने कोई रूकावट नहीं है। 
ये भी पढ़ें
टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की बागी 3 से अब यह एक्ट्रेस भी जुड़ी