गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ayushmann khurrana and vaani kapoor starrer upcoming film title chandigarh kare aashiqui
Written By
Last Updated : गुरुवार, 22 अक्टूबर 2020 (11:34 IST)

आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर ने चंडीगढ़ में शुरू की शूटिंग, यह होगा फिल्म का नाम

आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर ने चंडीगढ़ में शुरू की शूटिंग, यह होगा फिल्म का नाम - ayushmann khurrana and vaani kapoor starrer upcoming film title chandigarh kare aashiqui
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस वाणी कपूर ने इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। यह शूटिंग इस समय चंडीगढ़ में चल रही है। दोनों स्टार्स के फैंस इस फिल्म के टाइटल की घोषणा का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब मेकर्स ने फिल्म के टाइटल को लेकर ऑफिशियल घोषणा कर दी है।

 
आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की इस फिल्म टाइटल 'चंडीगढ़ करे आशिकी' है। फिल्म के टाइटल को लेकर जानकारी खुद आयुष्मान खुराना ने तस्वीर शेयर करते हुए दी है।
 
 
आयुष्मान खुरना ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, अगला पड़ाव: पहली बार मेरे होमटाउन चंडीगढ़ में। अभिषेक कपूर की आनंदमय प्रगतिशील लव स्टोरी 'चंडीगढ़ करे आशिकी' का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित। वाणी कपूर फिल्म में को-स्टार होंगी और यह भूषण कुमार और प्रज्ञा कपूर द्वारा प्रोड्यूस की जाएगी।
 
 
बता दें कि इस फिल्म के लिए आयुष्मान खुराना ने एथलीट फिजीक बनाई है। कोरोनावायरस लॉकडाउन के दौरान उन्होंने अपनी इस फिजीक को बनाने के कड़ी मेहनत की थी। फिल्‍म के अगले साल तक रिलीज होने की उम्‍मीद है।