1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. avneet kaur stuns in pink ethnic salwar suit photos goes viral

देसी लुक में छाईं अवनीत कौर, गुलाबी सलवार-सूट में दिखीं बेहद खूबसूरत

Avneet Kaur
एक्ट्रेस अवनीत कौर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ वह अपने कमाल के फैशन सेंस और बोल्ड चॉइस के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में अवनीत ने इंस्टाग्राम पर एथनिक लुक में कुछ बेहद शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। 
 
तस्वीरों में अवनीत कौर ने गहरे गुलाबी रंग का पारंपरिक सलवार-सूट पहने नजर आ रही हैं। उनके कुर्ते के नेकलाइन और स्लीव्स पर गोल्डन जरी और गोटा-पत्ती का हैवी वर्क है, जो उन्हें एक रॉयल लुक दे रहा है। 

 
इसके साथ ही अवनीत ने मैचिंग की नेट की चुनरी कैरी की है, जिस पर छोटी-छोटी चमकीली बूटियों का काम है। पटियाला स्टाइल सलवार और स्लीव्स पर बने कट-डिज़ाइन उनके पूरे आउटफिट को पारंपरिक होने के साथ-साथ ट्रेंडी और मॉडर्न टच दे रहे हैं।
 
अवनीत का हेयर स्टाइल उनके इस देसी लुक को पूरी तरह से कॉम्प्लीमेंट कर रहा है। उन्होंने अपने बालों को 'हाफ-अप, हाफ-डाउन' स्टाइल में ट्विस्ट करके पीछे पिन किया हुआ है, जबकि बाकी के बालों को सॉफ्ट कर्ल्स के साथ खुला छोड़ दिया है।
 
मेकअप की बात करें तो उन्होंने ग्लोइंग बेस के साथ न्यूड विंग्ड आईलाइनर, पिंक ब्लश और ग्लॉसी लिप्स चुने हैं। माथे पर लगी एक छोटी सी काली बिंदी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है।
इस लुक को परफेक्ट बनाने के लिए अवनीत ने कानों में बड़े ऑक्सीडाइज्ड झुमके पहने हैं, जिसमें लगा ग्रीन स्टोन और मोतियों का काम काफी हाइलाइट हो रहा है। इसके अलावा उनके हाथों में चौड़े गोल्डन कड़े और कलाई पर बना लोटस का टैटू उनके स्टाइल स्टेटमेंट को और भी अट्रैक्टिव बना रहा है।
 
तस्वीरों में अवनीत का कॉन्फिडेंस और उनका ग्लैमर साफ झलक रहा है। कभी वह कैमरे की तरफ देखकर अपनी मिलियन-डॉलर स्माइल से दिल जीत रही हैं, तो कभी अपनी आँखें बंद कर हवा में पोज़ देते हुए अपनी नजाकत दिखा रही हैं। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
बड़े पर्दे के बाद अब कलम से कमाल करेंगे कुणाल कपूर, तीन फिल्मों की स्क्रिप्ट की पूरी