शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. arjun kapoor film bhoot police to be released in the theater not ott
Written By
Last Modified: शनिवार, 22 मई 2021 (11:39 IST)

क्या ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'भूत पुलिस'? अर्जुन कपूर ने कही यह बात

क्या ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'भूत पुलिस'? अर्जुन कपूर ने कही यह बात - arjun kapoor film bhoot police to be released in the theater not ott
कोरोनावायरस ने‍ फिल्म इंडस्ट्री पर भी काफी बुरा असर डाला है। इस महामारी के कारण बीते साल से ही कई फिल्में थिएटर की बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। हाल ही में खबरें आई थी कि अर्जुन कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' भी सीधे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है।

 
अब एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने फिल्म की डिजिटल रिलीज की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म थिएटर में रिलीज होगी। 
 
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' के प्रमोशन के दौरान अर्जुन ने कहा था कि कोरोना महामारी के हालात सामान्य होने के बाद 'भूत पुलिस' को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। उन्होंने कहा था, यह फिल्म थिएटर में रिलीज होगी, जब हमारे आसपास की स्थितियां सामान्य होती हुई नजर आएंगी।
 
बताया जा रहा था कि मेकर्स ने 'भूत पुलिस' को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला लिया है। कोरोना महामारी के कारण देश में बहुत अनिश्चितता का वातावरण है। कोई इस बात की पुष्टि नहीं कर सकता कि देश में हालात कब सामान्य होंगे। इस दौरान दर्शकों की आदतों में बदलाव आया है। फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो सकती है। 
 
बता दें कि फिल्म में अर्जुन कपूर, यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिस दिखेंगी। इस फिल्म की घोषणा साल 2019 में की गई थी। फिल्म के बड़े हिस्से को डलहौजी, धर्मशाला और जैसलमेर में कोरोना महामारी के दौरान शूट किया गया है। फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग मुंबई में हुई है। 
 
इस फिल्म को रमेश और अक्षय पुरी ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है, जबकि जया तौरानी ने फिल्म निर्माण में सहयोग किया है। फिल्म को पवन कृपलानी द्वारा निर्देशित किया गया है। पहले सैफ, अली फजल और फातिमा सना शेख के साथ इस फिल्म की घोषणा की गई थी।
 
इसके बाद फिल्म में अली और फातिमा की जगह अर्जुन व जैकलीन को शामिल किया गया। अर्जुन और यामी के साथ सैफ की यह पहली फिल्म होगी।
 
ये भी पढ़ें
अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म के लिए Taapsee Pannu ने नहीं दिया था ऑडिशन, बोलीं- मैंने सब सेट पर रहकर ही सीखा