शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. anushka sharma virat kohli daughter vamika birth tweet becomes most liked tweet 2021
Written By
Last Modified: शनिवार, 11 दिसंबर 2021 (14:43 IST)

अनुष्का शर्मा के मां बनने की खबर बना साल 2021 का पसंदीदा ट्वीट

अनुष्का शर्मा के मां बनने की खबर बना साल 2021 का पसंदीदा ट्वीट - anushka sharma virat kohli daughter vamika birth tweet becomes most liked tweet 2021
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली इस साल 11 जनवरी को एक बेटी वामिका के माता-पिता बने हैं। अपने पेरेंट्स बनने की खबर विराट कोहली ने एक ट्वीट करके दी थी।

 
हाल ही में ट्विटर इंडिया ने घोषणा की कि विराट कोहली ने अपनी बेटी वामिका के जन्म की घोषणा की, जो भारत में साल 2021 का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ट्वीट था।
 
विराट कोहली ने ट्वीट किया था, 'हम आपके साथ यह साझा करने के लिए रोमांचित हैं कि आज दोपहर हमें एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है। हम आपके प्यार, प्रार्थना और शुभकामनाओं के लिए आप सभी को धन्यवाद देते हैं। अनुष्का और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और हम इस नई शुरुआत के लिए धन्य महसूस कर रहे हैं। हमारे जीवन का नया अध्याय।'
 
विराट कोहली की बेटी के जन्म की खबर को 5.38 लाख लोगों ने ट्विटर पर लाइक किया था। वहीं बीते साल अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी वाली ट्वीट 2020 में सबसे ज्यादा लाइक होने वाला ट्वीट था। 
 
वहीं ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस के ट्वीट को भारत में सबसे ज्यादा रीट्वीट किया गया। आईपीएल 2021 के पहले चरण के दौरान, कमिंस ने घोषणा की थी कि वह देश में कोविड-19 महामारी से प्रभावित लोगों की मदद के लिए दान करेंगे। पैस कमिंस का यह ट्वीट इस साल का सबसे अधिक 21,900 बार 'कोट' किए जाने वाला ट्वीट बना।
 
ये भी पढ़ें
फिल्म 83 के प्रमोशन के लिए दीपिका पादुकोण तैयार, बनाया यह खास प्लान