गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. anushka sharma shared photos in green monokini virat kohli reaction
Written By
Last Updated : बुधवार, 17 नवंबर 2021 (13:16 IST)

ग्रीन मोनोकिनी में अनुष्का शर्मा ने शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें, पति विराट कोहली ने‍ किया यह कमेंट

ग्रीन मोनोकिनी में अनुष्का शर्मा ने शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें, पति विराट कोहली ने‍ किया यह कमेंट - anushka sharma shared photos in green monokini virat kohli reaction
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भले ही लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हो, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी डेली रूटीन की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ग्रीन कलर की मोनोकिनी पहने स्विमिंग पूल किनारे पोज देती नजर आ रही हैं। 
 
तस्वीरों में अनुष्का शर्मा पहले ही तरह स्लिम और फिट दिखाई दे रही हैं। अपनी बेटी के जन्म के बाद अनुष्का पहली बार अपने पुराने अंदाज में नजर आ रही हैं।
अनुष्का की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर लाइक्स और कमेंट कर रहे हैं। अनुष्का के पति विराट कोहली ने भी अपनी पत्नी की तस्वीरों पर कमेंट किया है। उन्होंने इन तस्वीरों पर स्माइलिंग इमोजी डाली है। 
 
बता दें कि अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली इस साल जनवरी में एक बेटी के माता-पिता बने हैं। अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से दूर अपनी बेटी वामिका के साथ समय बिता रही हैं।
 
बीते दिनों एक एक इंटरव्यू के अनुसार अनुष्का शर्मा ने प्रेग्नेंसी के वक्त की परेशानियों और अपने डर के बारे में बात की थी। अनुष्का को यह डर था की वामिका को जन्म देने के बाद वह खुद की बॉडी से नफरत तो नहीं करने लगेंगी। दरअसल महिलाओं पर प्रेग्नेंसी या डिलिवरी के बाद एक नियत तरीके से दिखने का दबाव होता है। इसलिए एक्ट्रेस के मन में यह डर था।
 
ये भी पढ़ें
नोरा फतेही ने बताया 'कुसु कुसु' गाने के सेट का खराब अनुभव, बोलीं- किसी ने मेरे गले में रस्सी बांध कर...