शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Anushka Sharma, PETA, Peta Person of the year
Written By

खुशखबरी देने के बाद, अब अनुष्का को मिली खुशखबरी

खुशखबरी देने के बाद, अब अनुष्का को मिली खुशखबरी - Anushka Sharma, PETA, Peta Person of the year
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी की खबर से उनके सभी फैंस बहुत खुश हैं। उनके दिल्ली और मुंबई के रिसेप्शन के बाद विरुष्का के फैंस उनकी हर एक अपडेट चाहते हैं। 
 
विराट जल्द ही क्रिकेट टीम में शामिल होने वाले हैं और अनुष्का भी अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। ऐसे में अनुष्का को एक और खुशखबरी मिली है। 
 
अनुष्का को 'पीपुल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स' (पेटा) ने 'पेटा पर्सन ऑफ द ईयर' के खिताब से नवाजा है। अनुष्का शाकाहारी हैं। साथ ही उन्होंने कुत्तों को आतिशबाजी और मुंबई में गाड़ी खींचते घोड़ों को बचाने में मदद की थी। 
 
पेटा के सिलेब्रिटी पब्लिक रिलेशन एसोसिएट डायरेक्टर सचिन बांगेरा ने बताया कि पेटा सभी को वेजिटेरियन और हेल्दी भोजन करने की सलाह देता है। यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप क्या खाते हैं। हेल्दी रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां खाएं। 
 
अनुष्का ऑर्गेनिक फूड के लिए लोगों को प्रेरित करती हैं। अनुष्का शर्मा को इससे पहले 2015 में पेटा ने 'हॉटेस्ट वेजिटेरियन ऑफ 2015' के खिताब से नवाजा था। 
ये भी पढ़ें
क्या इलियाना डिक्रुज़ ने कर ली गुपचुप शादी?