‘ऐ दिल है मुश्किल’ के सेट पर हुआ था अनकंट्रोल सीन, अनुष्का शर्मा ने मारे थे रणबीर कपूर को कई थप्पड़
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा 1 मई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अनुष्का शर्मा आखिरी बार साल 2018 में फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। बीते दिनों अनुष्का का एक पुराना वीडियो अचानकर से चर्चा में आ गया था, जिसमें वह रणबीर कपूर को जोरदार थप्पड़ मारती हुई दिखाई दे रही हैं।
दरअसल, यह वीडियो करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग के दौरान का है जहां एक सीन में अनुष्का ने रणबीर को कई बार थप्पड़ मारे थे। एक सीन में रणबीर यानी अयान की गर्लफ्रेंड और अनुष्का यानी अलीजेह का बॉयफ्रेंड टॉयलेट में एक साथ पकड़े जाते हैं।
इस सीन को शूट करते समय डायरेक्टर करण जौहर इसे पूरी तरह रियल दिखाना चाहते थे। इसके लिए कई बार रीटेक्स लिए गए। हर बार अनुष्का को रणबीर को थप्पड़ मारना पड़ता था। समस्या तब शुरू हुई जब ये थप्पड़ “रियल” हो गए।
रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुष्का शर्मा ने सीन में इतनी गहराई से खुद को डुबो दिया कि वह सच में रणबीर को जोर-जोर से थप्पड़ मारने लगीं। लगातार थप्पड़ पड़ने से रणबीर कपूर को गुस्सा आ गया। एक बिहाइंड-द-सीन वीडियो में वह साफ तौर पर नाराज नजर आए और उन्होंने कहा कि “इसकी भी एक लिमिट होती है, ये मजाक नहीं है।”
हालांकि यह गुस्सा ज्यादा देर तक नहीं रहा। अनुष्का ने तुरंत उनसे माफी मांगी और समझाने की कोशिश की कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया। बाद में खुद अनुष्का ने भी स्वीकार किया कि वह सीन में इतनी खो गई थीं कि उन्हें यह ध्यान ही नहीं रहा कि थप्पड़ हल्के से मारना था।
यह घटना एक तरफ जहां थोड़ी असहज थी, वहीं दूसरी तरफ यह एक्टिंग के प्रति दोनों कलाकारों की गंभीरता को भी दिखाती है। रणबीर कपूर ने भी बाद में अनुष्का की तारीफ करते हुए कहा था कि वह एक बेहतरीन और नैचुरल एक्टर हैं, जो अपने किरदार में पूरी तरह उतर जाती हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें